Tuesday, August 31, 2021

Electric Cars पर Tata Motors का जोर, लॉन्च कर सकती है सबसे सस्ती Tata Punch EV August 31, 2021 at 05:19PM

नई दिल्ली।Tata Punch And Tata Electric Cars Launch India: सबसे पॉपुलर देसी ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors आने वाले समय में लोगों की जरूरतों को देखते हुए एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने वाली है और खबर आ रही है कि कंपनी की अपकमिंग Micro SUV Tata Punch का इलेक्ट्रिक वेरिएंट भी लॉन्च हो सकता है। फिलहाल इंडियन मार्केट में टाटा की बेस्ट सेलिंग Electric SUV Tata Nexon EV के साथ ही Tata X-Pres T और पॉपुलर सिडैन Tata Tigor EV भी है। टाटा टिगोर इलेक्ट्रिक तो इसी हफ्ते लॉन्च हुई है, जो कि पावरफुल फीचर्स के साथ ही जबरदस्त बैटरी रेंज वाली है। ये भी पढ़ें- 2025 तक कंपनी की 10 इलेक्ट्रिक कारेंबीते दिनों टाटा मोटर्स की तरफ से बताया गया कि साल 2025 तक कंपनी की 10 इलेक्ट्रिक कारें भारतीय सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि कंपनी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेगमेंट में अपनी सबसे मजबूत पकड़ बनाना चाहती है। जल्द ही कंपनी की प्रीमियम हैचबैक Tata Altroz का इलेक्ट्रिक वेरिएंट लॉन्च होने वाला है। इसके साथ ही टाटा अन्य बेस्ट सेलिंग कारों का इलेक्ट्रिक वेरिएंट लॉन्च कर सकती है। ये भी पढ़ें- जल्द होगी लॉन्चअब खबर आ रही है कि टाटा की अपकमिंग माइक्रो एसयूवी टाटा पंच के फॉसिल फ्यूल वेरिएंट को लॉन्च करने के बाद आने वाले समय में टाटा पंच इलेक्ट्रिक भी सड़कों पर दौड़ती नजर आ सकती है। टाटा पंच के लुक और डिजाइन की झलक तो बीते दिनों पहली इमेज में सामने आ ही गई है। माना जा रहा है कि अगले साल तक Tata Altroz Electric और Tata Punch Electric भारत में लॉन्च कर दी जाएगी। ये भी पढ़ें- पावरफुल और अच्छी बैटरी रेंजTata Tigor EV और Tata Nexon EV की तरह ही टाटा मोटर्स की अफकमिंग इलेक्ट्रिक कारें भी Ziptron टेक्नॉलजी से लैस होंगी। माना जा रहा है कि टाटा पंच बेस्ड इलेक्ट्रिक कार भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार हो सकती है, जिसकी कीमत 10 लाख रुपये से कम हो सकती है। इसमें 55kW का इलेक्ट्रिक मोटर और 26kW का लिथियम आयन बैटरी पैक देखने को मिल सकता है, जो कि 74bhp यानी 55kW तक की पावर और 170Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगा। ये भी पढ़ें- इंफ्रास्ट्रक्चर डिवेलप करने पर देगी जोरटाटा की अपकमिंग इलेक्ट्रिक कारों की बैटरी रेंज भी सिंगल चार्ज पर 300 किलोमीटर से ज्यादा की हो सकती हैं। टाटा की अपकमिंग इलेक्ट्रिक कारें भी फास्ट चार्जिंग पॉइंट पर एक घंटे में 80 फीसदी से ज्यादा चार्ज हो सकेंगी। ऐसे में माना जा रहा है कि टाटा मोटर्स आने वाले समय में नई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने के साथ ही इलेक्ट्रिक वीइकल्स के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्टर डिवेलप करने पर भी जोर देगी। ये भी पढ़ें-

No comments:

Post a Comment