Friday, July 9, 2021

लॉकडाउन खत्म होने के बाद देश में कितने दोपहिया वाहन बिके, पढ़ें जून महीने की रिपोर्ट July 09, 2021 at 06:10PM

नई दिल्ली। सभी दोपहिया वाहन कंपनियों ने जून महीने की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। लॉकडाउन खत्म होने का असर दोपहिया वाहनों की बिक्री पर साफ देखने को मिला है। जून महीने में केवल () को छोड़ दिया जाए, तो बजाज (Bajaj), टीवीएस (), हीरो मोटोकॉर्प () और होंडा 2-व्हीलर (HMSI) जैसी सभी दोपहिया कंपनियों की बिक्री बढ़ी है। आज हम आपको इन सभी दोपहिया वाहन कंपनियों की जून महीने में हुई बिक्री के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा हम आपको यह भी बताएंगे कि पिछले साल के जून महीने और इस साल के मई महीने के मुकाबले इन दोपहिया वाहन कंपनियों की बिक्री में कितना अंतर आया है। तो डालते हैं एक नजर... बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने जून 2021 में कुल 1,55,640 दोपहिया वाहनों की भारत में बिक्री की। जबकि, जून 2020 में Bajaj के 1,46,695 दोपहिया वाहनों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई थी। यानी, जून 2021 की तुलना इस साल जून महीने में Bajaj की बिक्री में 6 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। हालांकि, मई महीने के मुकाबले कंपनी की बिक्री बढ़ी है। बता दें कि मई 2021 में कंपनी के कुल 60,342 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। TVS Motor Company टीवीएस मोटर कंपनी (TVS Motor Company) ने जून 2021 में कुल 1,45,413 दोपहिया वाहनों की भारत में बिक्री की। जबकि, जून 2020 में TVS के 1,44,817 दोपहिया वाहनों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई थी। यानी, जून 2021 की तुलना इस साल जून महीने में कंपनी की बिक्री बढ़ी है। इसके अलावा मई महीने की तुलना में भी बढ़त दर्ज की गई है। बता दें कि मई 2021 में कंपनी के कुल 52,084 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। Hero Motocorp हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) ने जून 2021 में कुल 4,38,514 दोपहिया वाहनों की भारत में बिक्री की। जबकि, जून 2020 में हीरो मोटोकॉर्प के 4,30,889 दोपहिया वाहनों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई थी। यानी, जून 2021 की तुलना इस साल जून महीने में कंपनी की बिक्री बढ़ी है। इसके अलावा मई महीने की तुलना में भी बढ़त दर्ज की गई है। बता दें कि मई 2021 में कंपनी के कुल 1,59,561 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। Royal Enfield रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने जून 2021 में कुल 35,815 दोपहिया वाहनों की भारत में बिक्री की। जबकि, जून 2020 में Royal Enfield के 36,510 दोपहिया वाहनों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई थी। यानी, जून 2021 की तुलना इस साल जून महीने में Royal Enfield की बिक्री में 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, मई महीने के मुकाबले कंपनी की बिक्री बढ़ी है। बता दें कि मई 2021 में कंपनी के कुल 20,073 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने जून 2021 में कुल 2,12,446 दोपहिया वाहनों की भारत में बिक्री की। जबकि, जून 2020 में कंपनी के 2,02,837 दोपहिया वाहनों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई थी। यानी, जून 2021 की तुलना इस साल जून महीने में होंडा की बिक्री बढ़ी है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी इस साल के मई महीने के मुकाबले दर्ज की गई है। बता दें कि मई 2021 में कंपनी के कुल 38,763 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

No comments:

Post a Comment