Friday, July 9, 2021

लॉकडाउन खत्म होने के बाद देश में कितनी गाड़ियां बिकीं, 2 मिनट में पढ़ें जून महीने की रिपोर्ट July 09, 2021 at 05:58PM

नई दिल्ली। सभी कार कंपनियों ने जून महीने की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। लॉकडाउन खत्म होने का असर कारों की बिक्री पर दिखने लगा है। जून महीने में (मारुति सुजुकी), (ह्यूंदै), (महिंद्रा), (टाटा मोटर्स), (किया) और (टोयोटा) जैसी सभी कार कंपनियों की बिक्री बढ़ी है। आज हम आपको इन सभी कार कंपनियों की जून महीने में हुई बिक्री के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा हम आपको यह भी बताएंगे कि पिछले साल के जून महीने और इस साल के मई महीने के मुकाबले इन कंपनियों की बिक्री में कितना अंतर आया है। तो डालते हैं एक नजर... मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने जून 2021 में कुल 1,47,368 वाहनों (घरेलू+निर्यात) की बिक्री की। जबकि, जून 2020 में कंपनी ने 57,428 यूनिट्स की बिक्री की थी। जून 2020 के मुकाबले जून 2021 में कंपनी की बिक्री 157 फीसदी बढ़ी है। पैसेंजर सेगमेंट की बात करें, तो जून 2021 में कंपनी ने 1,24,280 पैसेंजर गाड़ियों की भारतीय बाजार में बिक्री की। जबकि, जून 2020 में कंपनी ने कुल 51,274 पैसेंजर गाड़ियों की भारतीय बाजार में बिक्री की थी। टाटा मोटर्स (Tata Motors) टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने जून 2021 में 24,110 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री की। जबकि, जून 2020 में कंपनी ने 11,419 यूनिट्स की भारत में बिक्री की थी। पिछले साल की तुलना में इस साल जून महीने में Tata की बिक्री में 111 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इतना ही नहीं इस साल के मई महीने की तुलना में भी कंपनी की बिक्री बढ़ी है। बता दें कि मई 2021 में कंपनी ने 15,181 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री की थी। ह्यूंदै मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) ह्यूंदै मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) ने जून 2021 में 40,496 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री की। जबकि, जून 2020 में कंपनी ने 21,320 यूनिट्स की भारत में बिक्री की थी। पिछले साल की तुलना में इस साल जून महीने में ह्यूंदै की बिक्री में 90 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इतना ही नहीं इस साल के मई महीने की तुलना में भी कंपनी की बिक्री बढ़ी है। बता दें कि मई 2021 में कंपनी ने केवल 25,001 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री की थी। महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) जून 2021 में महिंद्रा के 16,913 पैसेंजर गाड़ियों की भारतीय बाजार में बिक्री की। जबकि, जून 2020 में कंपनी ने 8,075 यूनिट्स की भारत में बिक्री की थी। पिछले साल की तुलना में इस साल जून महीने में महिंद्रा की बिक्री में 109 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इतना ही नहीं इस साल के मई महीने की तुलना में भी कंपनी की बिक्री बढ़ी है। बता दें कि मई 2021 में कंपनी ने केवल 8,004 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री की थी। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (Toyota Kirloskar Motor) जून 2021 में टोयोटा के 8801 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री की। जबकि, जून 2020 में कंपनी ने 3,866 यूनिट्स की भारत में बिक्री की थी। पिछले साल की तुलना में इस साल जून महीने में जापान की दिग्गज कार निर्माता की बिक्री में 128 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बता दें कि मई 2021 में कंपनी ने केवल 707 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री की थी। किया इंडिया (Kia India) जून 2021 में Kia की कुल 15,015 गाड़ियों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई, जो पिछले साल के जून महीने की तुलना में 106 फीसदी ज्यादा है। इससे पहले कंपनी ने मई 2021 में कुल 11,050 यूनिट्स की भारत में बिक्री की थी। जबकि, अप्रैल 2021 में कंपनी ने कुल 16,111 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी, मई महीने की तुलना में कंपनी की बिक्री बढ़ी है, लेकिन अप्रैल 2021 के मुकाबले कंपनी को बिक्री में गिरावट का सामना करना पड़ा।

No comments:

Post a Comment