Friday, May 7, 2021

महिंद्रा के ट्रैक्टरों की भारत में घटी मांग, अप्रैल महीने में 12.36 फीसदी कम हुई बिक्री May 07, 2021 at 02:00AM

नई दिल्ली। महिंद्रा फर्म इक्विमेंट () ने अप्रैल 2021 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। शेयर बाजार को भेजी सूची में कंपनी ने बताया कि अप्रैल 2021 में उसके कुल 27,523 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई। जबकि, मार्च 2021 में महिंद्रा के कुल 30,970 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई थी। मार्च 2021 के मुकाबले अप्रैल 2021 में महिंद्रा के ट्रैक्टरों की बिक्री में 11.13 फीसदी की महीना दर महीना गिरावट दर्ज की गई। यहां जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल अप्रैल महीने में कोविड-19 महामारी के कारण लगाए गए देशव्यापी लॉकडाउन के महिंद्रा का एक भी भारत में नहीं बिका था। भारतीय बाजार की बात करें, तो अप्रैल 2021 में महिंद्रा ने कुल 26,130 ट्रैक्टरों की घरेलू बाजार में बिक्री की। जबकि, मार्च 2021 में महिंद्रा के कुल 29,817 ट्रैक्टरों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई थी। मार्च 2021 के मुकाबले अप्रैल 2021 में महिंद्रा के ट्रैक्टरों की भारत में 12.36 फीसदी बिक्री घटी है। ट्रैक्टरों की बिक्री में आई गिरावट का कारण कोरोना की दूसरी लहर को माना जा रहा है। महिंद्रा के ट्रैक्टरों की भारत में भले ही बिक्री घटी हो, लेकिन भारत से बाहर कंपनी के ट्रैक्टरों की मांग बढ़ी है। अप्रैल 2021 में कंपनी ने 1393 ट्रैक्टरों का निर्यात किया। जबकि, मार्च 2021 में कंपनी ने 1153 यूनिट्स का निर्यात किया था। यानी, मार्च 2021 के मुकाबले अप्रैल 2021 में कंपनी के निर्यात में 20.81 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। कोरोना की दूसरी लहर से घटी Sonalika के ट्रैक्टरों की बिक्री Sonalika ने अप्रैल 2021 में कुल 9130 ट्रैक्टरों की बिक्री की। जबकि, मार्च 2021 में कंपनी के कुल 13,093 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई थी। यानी, मार्च 2021 की तुलना में अप्रैल 2021 में Sonalika के ट्रैक्टरों की बिक्री में 30.26 फीसदी की महीना दर महीना गिरावट दर्ज की गई। बता दें कि पिछले साल अप्रैल महीने में कोरोना महामारी के कारण लगाए गए देशव्यापी लॉकडाउन के कारण कंपनी का एक भी ट्रैक्टर भारत में नहीं बिका था। इस साल अप्रैल महीने में Sonalika के ट्रैक्टरों की बिक्री में आई गिरावट का सबसे बड़ा कारण कोरोना की दूसरी लहर को माना जा रहा है।

No comments:

Post a Comment