Monday, March 1, 2021

Hyundai की कारों ने भारत में मचाया तहलका, फरवरी महीने में 29 फीसदी बढ़ी मांग February 28, 2021 at 11:14PM

ह्यूंदै मोटर इंडिया () ने फरवरी 2021 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। साल के दूसरे महीने में कंपनी की बिक्री में 26.4 फीसदी की साल दर साल बढ़त दर्ज की गई। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में ह्यूंदै मोटर ने बताया कि फरवरी 2021 में उसके कुल 61,800 यूनिट्स की बाजार में बिक्री हुई। जबकि, फरवरी 2019 में कंपनी ने 48,910 यूनिट्स की बिक्री की थी। Hyundai की कितनी कारों की भारतीय बाजार में हुई बिक्री?
फरवरी 2021 में कितनी बिक्री हुई फरवरी 2020 में कितनी बिक्री हुई कितना अंतर आया
51,600 यूनिट्स 40,010 यूनिट्स 29 फीसदी बढ़ी बिक्री
भारत से बाहर Hyundai की कितनी कारों की बिक्री हुई?
फरवरी 2021 में कितनी बिक्री हुई फरवरी 2020 में कितनी बिक्री हुई कितना अंतर आया
10,200 यूनिट्स 8,900 यूनिट्स 14.6 फीसदी बढ़ी बिक्री
जनवरी 2021 में Hyundai की कितनी कारों की बिक्री हुई थी? इससे पहले ह्यूंदै मोटर इंडिया के लिए जनवरी महीना भी फायदेमंद साबित रहा। जनवरी 2021 में ह्यूंदै के कुल 52,005 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई थी। जबकि, जनवरी 2019 में ह्यूंदै ने 42,002 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री की थी। इस दौरान कंपनी की बिक्री में 23.8 फीसदी की साल दर साल बढ़त दर्ज की गई थी। वहीं, दिसंबर 2020 में ह्यूंदै के कुल 47,400 वाहनों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई थी। जनवरी 2021 में Hyundai ने कितने वाहनों का निर्यात किया था? जनवरी महीने में ह्यूंदै के निर्यात में गिरावट दर्ज की गई। जनवरी 2021 में ह्यूंदै ने कुल 8,100 यूनिट्स की भारत से बाहर बिक्री की थी। जबकि, जनवरी 2020 में कंपनी ने 10,000 वाहनों का निर्यात किया था। यानी, जनवरी 2020 के मुकाबले जनवरी 2021 में कंपनी के निर्यात में 19 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी। बता दें कि ह्यूंदै ने भारतीय बाजार में अपनी आने वाली 7-सीटर प्रीमियम एसयूवी के नाम पर से हाल ही में पर्दा हटाया है। भारतीय बाजार में कंपनी इसे नाम से लॉन्च करेगी।

No comments:

Post a Comment