Wednesday, March 24, 2021

इन 5 कारों की भारत में ताबड़तोड़ सेल, खरीदने के लिए कई महीनों का इंतजार March 24, 2021 at 01:19AM

नई दिल्ली भारत में पिछला कोरोना वायरस आउटब्रेक के चलते ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को काफी नुकसान झेलना पड़ा। अब बाजार खुलने के बाद ऑटोमोबाइल मार्केट ने काफी रिकवर कर लिया है और अब कई कारों की तो भारत में इतनी डिमांड है कि उनके लिए आपको महीनों वेट करना पड़ेगा। महिंद्रा थार (9 महीने) कंपनी ने इस कार को पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च की थी। इस साल को भारत में काफी शानदार रिस्पॉन्स मिला। अगर आप महिंद्रा की यह कार खरीदना चाहते हैं तो आपको 9 महीने का इंतजार करना पड़ेगा। इस कार के लिए 9 महीने का वेटिंग पीरियड है। ह्यूंदै क्रेटा (9 महीने) यह कंपनी की मौजूदा समय की सबसे सफल कारों में शुमार है। इस कार को अगर आप खरीदना चाहते हैं तो 9 महीने तक इंतजार करना पड़ सकता है। इस कार की वर्तमान में काफी डिमांड है। मारुति अर्टिगा (8 महीने) मारुति अर्टिगा मौजूदा समय में भारत की सबसे सफल एमपीवी है। कम कीमत भी इसकी सेल का एक कारण है। इस कार की भारी डिमांड के चलते कार के लिए आपको 8 महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। निसान मैग्नाइट (6.5 महीने) इस कार को कंपनी ने पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया था। कार को भारत में काफी पसंद किया गया। कार की डिमांड का आलम यह है कि मौजूदा समय में 6.5 मही ने तक का वेट करना पड़ सकता है। किआ सॉनेट (6 महीने) किआ ने भारत में साल 2019 में एंट्री की थी। कुछ ही समय में कंपनी भारत में काफी पॉप्युलर हो गई है। यह कंपनी की लेटेस्ट कार है जिसका वेटिंग पारियड वर्तमान में 6 महीने का है।

No comments:

Post a Comment