Tuesday, February 2, 2021

Hyundai की कारों की भारत में हो रही बंपर खरीदारी, जनवरी महीने में 23.8 फीसदी बढ़ी बिक्री February 02, 2021 at 01:16AM

ह्यूंदै मोटर इंडिया () ने जनवरी 2021 की सेल्स रिपोर्ट पेश कर दी है, जहां कंपनी की बिक्री में 23.8 फीसदी की साल दर साल बढ़त दर्ज की गई। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में ह्यूंदै मोटर ने कहा है कि दिसंबर 2021 में उसके कुल 52,005 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। जबकि, जनवरी 2019 में कंपनी ने 42,002 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री की थी। इसकी तुलना अगर दिसंबर 2020 से की जाए, तो कंपनी की बिक्री में 10 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बता दें कि दिसंबर 2020 में कंपनी के कुल 47,400 वाहनों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई थी। 19 फीसदी घटा निर्यात ह्यूंदै की घरेलू बाजार में भले ही बिक्री बढ़ी हो, लेकिन कंपनी के निर्यात में गिरावट आई गई है। जनवरी 2021 में कंपनी ने कुल 8,100 यूनिट्स की भारत से बाहर बिक्री की। जबकि, जनवरी 2020 में कंपनी ने 10,000 वाहनों का निर्यात किया था। जनवरी 2020 के मुकाबले जनवरी 2021 में कंपनी के निर्यात में 19 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। दिसंबर महीने में भी बढ़ी थी मांग इससे पहले ह्यूंदै मोटर इंडिया ने दिसंबर 2020 में 47,400 वाहनों की भारतीय बाजार में बिक्री की थी। जबकि, दिसंबर 2019 में कंपनी के कुल 37,953 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। दिसंबर 2019 की तुलना में दिसंबर 2020 में कंपनी की बिक्री में 24.89 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। हालांकि, नवंबर महीने के मुकाबले दिसंबर 2020 में कंपनी की बिक्री में 2.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी। बता दें कि नवंबर 2020 में ह्यूंदै की 48,800 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री हुई थी। इस महीने कंपनी ने एक नया रिकॉर्ड बनाया था, जहां ह्यूंदै ने कभी भी नवंबर महीने में इतनी गाड़ियों की भारतीय बाजार में बिक्री नहीं की थी। दिसंबर महीने में भी बढ़ा था निर्यात दिसंबर 2020 में ह्यूंदै मोटर इंडिया ने भारत से बाहर कुल 19,350 यूनिट्स का निर्यात किया था। जबकि, दिसंबर 2019 में ह्यूंदै ने 12,182 वाहनों का निर्यात किया था। दिसंबर 2019 की तुलना में दिसंबर 2020 में ह्यूंदै के निर्यात में 2.9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।

No comments:

Post a Comment