Sunday, November 29, 2020

Mahindra बंद कर सकता है अपनी धांसू 6 सीटर SUV, जानें डीटेल November 29, 2020 at 01:34AM

नई दिल्ली Mahindra ने अक्टूबर में इस साल की अपनी सबसे बहुप्रतीक्षित SUV महिंद्रा थार लॉन्च की थी। इस कार को भारत में तगड़ा रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी ने कार बुकिंग लेने के साथ डिलिवरी भी शुरू कर दी है। इस कार भारी डिमांड के चलते मौजूदा समय में वेटिंग पीरियड काफी ज्यादा है। 6 सीटर थार बंद कर सकती है कंपनी अब जानकारी के मुताबिक कंपनी अपनी 6 सीटर थार बंद कर सकती है। महिंद्रा ने कार के AX ट्रिम के लिए बुकिंग्स लेना भी बंद कर दिया है। इस ट्रिम के तहत ही थार 6 सीटर वेरियंट उपलब्ध था। क्यों बंद हो सकती है 6 सीटर महिंद्रा 6 सीटर साइड फेसिंग सीट्स के साथ आती है। साथ ही इन सीटों के लिए सिर्फ लैप सीट बेल्ट्स उपलब्ध हैं जबकि फ्रंट सीट्स पर थ्री पॉइंट सीट बेल्ट उपलब्ध है। इससे कार के सेफ्टी रेटिंग पर फर्क पड़ सकता है। इस वजह से कंपनी 6 सीटर वर्जन बंद कर सकती है। थार को मिली 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग इस कार को हाल ही में क्रैश टेस्ट किया गया Global क्रैश टेस्ट में इस कार को 4 स्टार रेटिंग मिली है। इसके अलावा यह कार साइड इंपैक्ट क्रैश टेस्ट में भी पास रही। महिंद्रा थार को चाइल्ड प्रेटक्शन रेटिंग में भी 4 स्टार मिले। अडल्ट ऑक्युपेंट प्रटेक्शन के लिए कार को 17 में से 12.52 पॉइंट्स मिले। वहीं चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रटेक्शन में इस कार को 49 में से 41.11 पॉइंट्स मिले। चाइल्ड प्रटेक्शन के मामले में इस कार को से भी ज्यादा पॉइंट्स मिले। जबकि इस कार को NCAP क्रैश टेस्ट में 5 में से 5 स्टार मिले थे।

No comments:

Post a Comment