Thursday, March 10, 2022

इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों की फेवरेट है यह एसयूवी, देखें नेक्सॉन ईवी समेत 10 EV की सेल्स रिपोर्ट March 10, 2022 at 03:16AM

नई दिल्ली।Best Electric Cars In 2022: भारत में पेट्रोल और डीजल के साथ ही सीएनजी कारों के विकल्प के रूप में इलेक्ट्रिक कारों की स्वीकार्यता काफी तेजी से बढ़ रही है और उसी अनुपात में इलेक्ट्रिक कारें बिक भी रही हैं। पिछले महीने की ही इलेक्ट्रिक कार सेल्स रिपोर्ट देखें तो फरवरी 2022 में कुल 2352 इलेक्ट्रिक कारें बिकीं और हमेशा की तरह टाटा मोटर्स ने एक बार फिर से अपना झंडा बुलंद रखा है। चलिए, आज हम आपको टाटा मोटर्स, एमजी मोटर इंडिया और महिंद्रा के साथ ही ऑडी, मर्सिडीज, जगुआर, पोर्श और ह्यूंदै समेत अन्य कंपनियों की फरवरी 2022 इलेक्ट्रिक कार सेल्स रिपोर्ट देखते हैं। ये भी पढ़ें- टाटा नेक्सॉन ईवी सबसे ज्यादा बिकती हैफरवरी 2022 इलेक्ट्रिक कार सेल्स रिपोर्ट देखें तो पिछले महीने टाटा नेक्सॉन ईवी टॉप सेलिंग इलेक्ट्रिक कार रही। टाटा की दोनों पॉपुलर इलेक्ट्रिक कार टाटा नेक्सॉन ईवी (Tata Nexon EV) और टाटा टिगोर ईवी (Tata Tigor EV) की कुल मिलाकर 2264 यूनिट बिकी। इसके बाद एमजी जेडएस ईवी (MG ZS EV) की कुल 38 यूनिट पिछले महीने बिकी। महिंद्रा की सस्ती इलेक्ट्रिक सेडान महिंद्रा ई-वरीटो (Mahindra e-Verito) की कुल 12 यूनिट पिछले महीने बिकी। पिछले साल लॉन्च इलेक्ट्रिक एमपीवी बीवाईडी ई6 (BYD E6) की कुल 10 यूनिट पिछले महीने बिकी है। ये भी पढ़ें- ऑडी और मर्सिडीज की इलेक्ट्रिक कारेंभारत में फरवरी 2022 की इलेक्ट्रिक कार सेल्स रिपोर्ट देखें तो लग्जरी इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में ऑडी ई-ट्रोन (Audi e-Tron) की कुल 7 यूनिट बिकी। वहीं, ह्यूंदै कोना इलेक्ट्रिक (Hyundai Kona Electric) की भी 7 यूनिट इस अवधि में बिकी है। जगुआर आई-पेस (Jaguar i-Pace) की कुल 6 यूनिट फरवरी 2022 में बिकी है। इसके बाद मर्सिडीज ईक्यूसी (Mercedes EQC) और पोर्श टायकन (Porsche Taycan) की कुल 4-4 यूनिट फरवरी 2022 में बिकी है। आपको बता दें कि एमजी मोटर इंडिया ने बीते दिनों अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी एमजी जेडएस ईवी का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया है। जल्द ही इंडियन मार्केट में कई सस्ती और महंगी इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च होने वाली हैं। ये भी पढ़ें-

No comments:

Post a Comment