Friday, February 18, 2022

दुनिया की सबसे महंगी बाइक्स, कीमत और खूबियां जान उड़ जाएंगे होश February 18, 2022 at 06:19PM

नई दिल्ली स्पोर्ट्स बाइकों को देखकर लगता है कि यही हमारे सपनों की बाइक है। उसके लुक के साथ हम उसकी कीमत का भी आकलन करने लगते हैं। यह आकलन करोड़ दो करोड़ तक जाकर सीमित होने लगती है और हमें लगता है कि यह ही दुनिया की सबसे महंगी बाइक होगी। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया की कुछ बाइक ऐसी हैं जिन्हें करोड़ों खर्च करने के बाद भी आप खरीद न सकें। हम बात कर रहे हैं, उन चुनिंदा बाइकों की जिन्हें दुनिया की सबसे महंगी बाइक होने का गौरव प्राप्त है। इनकी कीमत जानकर आप हैरान रह जाएंगे। पूरी दुनिया में इनकी सिर्फ चुनिंदा यूनिट ही बनाई जाती हैं। इनकी कीमत के बारे में आम आदमी शायद अंदाजा भी नहीं लगा सके। चलिए आज आपको उन्हीं बाइकों से रूबरू कराते हैं। नीमन मार्कस लिमिटेड एडिशन फाइटर नीमन मार्कस बाइक दुनिया की सबसे महंगी बाइकों में से एक है। इसकी कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। इस बाइक को घर लाने के लिए आपको करीब 80 करोड़ रुपये चुकाने होंगे। इस बाइक की नीलामी 80 लाख रुपए से शुरू हुई और आखिरकार इसे 80 करोड़ रुपए में खरीदा गया। इस बाइक की स्पीड 305 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक है। इसकी बॉडी टाइटेनियम, एल्यूमीनियम और कार्बन फाइबर से बनाई गई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि नीमन मार्कस पूरी तरह बाइक बनाने वाली कंपनी नहीं है, बल्कि यह अमेरिका की लग्जरी डिपार्टमेंट स्टोर की एक सीरीज है। पॉरक्यूपाइन इस बाइक को दुनिया की दूसरी सबसे महंगी बाइक का दर्जा मिला हुआ है। इसकी कीमत किसी लग्गजरी कार से कम नहीं है। अगर आप इससे अपनी शान में चार चांद लगाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको करीब 51 करोड़ रुपये चुकाने होंगे। बता दें कि इस बाइक की साल 1949 में केवल 4 यूनिट बनाई गई थीं। इनमें से एक बाइक के सहारे लेस ग्राहम ने विश्व चैंपियनशिप में जीत हासिल की थी। इस बाइक में एलुमिनियम एलॉय के साथ बेहद दमदार 500 CC का पावरफुल इंजन है। ईकॉस ES1 स्पीरिट वैसे तो आज कई स्पोर्ट्स बाइक हैं, जिन्होंने युवाओं के बीच धूम मचा रखी है। हालांकि, कुछ विंटेज वाइक ऐसी हैं, जो आज भी काफी कीमती और शानदार हैं। ईकॉस ES1 स्पीरिट भी उन्हीं में से एक है। इसकी कीमत करीब 26 करोड़ रुपए है। इस बाइक की टॉप स्पीड 370 किमी प्रति घंटे थी। हालांकि, वर्तमान में इसकी स्पीड को घटाकर 299 किमी प्रति घंटे कर दिया गया है। इस बाइक को दो ब्रिटिश और अमेरिकी कंपनियों ने मिलकर तैयार किया था। इस बाइक को चलाने के लिए किसी भी व्यक्ति को 2 हफ्ते की विशेष ट्रेनिंग दी जाती है। इस बाइक में स्विमिंग और रियर सस्पेंशन सिस्टम है। हिल्डेब्रांड और वोल्फमुलर दुनिया की 10 सबसे महंगी बाइकों की सूची में इस बाइक को चौथे स्थान पर रखा गया है। बाइसाइकिल की तरह दिखने वाली इस बाइक की कीमत जानकार आप हैरान हो जाएंगे। इस बाइक की कीमत 24 करोड़ है। इसे 1894 में लोगों के सामने पेश किया गया था। इस बाइक में क्लच नहीं है। बीएमएस नेहमेसिस बीएमएस नेहमेसिस की कीमत लगभग 22 करोड़ रुपये है। यह बाइक गोल्डन रंग के कारण दिखने में काफी सुंदर लगती है। आपको बता दें कि इस बाइक में आपको साइड स्टैंड देखने को नहीं मिलेगा। बाइक को बनाने में गोल्ड का प्रयोग किया गया है। यही कारण है कि इस बाइक की कीमत काफी ज्यादा है। इस बाइक में भी स्विंगआर्म और रियर एक्सपेंशन नाम का एक फीचर है, जिसकी मदद से आप इस बाइक को जमीन से लगभग 10 इंच तक ऊपर उठाकर आसानी से पार्क कर सकते हैं। हार्ले डेविडसन कॉस्मिक स्टारशिप हार्ले डेविडसन कॉस्मिक स्टारशिप की लुक के साथ उसकी कीमत की भी खूब चर्चा होती है। इस बाइक की जितनी कीमत है, उतने में तो कई कार आपके दरवाजे की शोभा बढ़ाए। इस बाइक की कीमत करीब 11 करोड़ रुपए है। यह बाइक दिखने में काफी खूबसूरत लगती है। जब इस बाइक को लॉन्च किया गया था, तब इसकी कीमत वर्तमान की कीमत से दुगनी थी। इसके कारण यह बाइक भी दुनिया की सबसे महंगे बाइकों में से एक है। इस बाइक को विश्व प्रसिद्ध आर्टिस्ट जैक आर्म स्ट्रॉन्ग ने पेंट किया था। डॉज टॉमहॉक वी10 सुपरबाइक इस बाइक की कीमत करीब 4 करोड़ रुपए है। इसकी स्पीड काफी अधिक है। यह बाइक केवल 2 सेकंड में 100 किलोमीटर तक की स्पीड पकड़ लेती है। बाइक बनाने वाली कंपनी का दावा है कि इसकी स्पीड 200 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इस बाइक को पहली बार देखने पर एक चार पहिये वाली बाइक की तरह लगती है, लेकिन यह दो पहिए की बाइक है। ईकॉस एफई टीआई XX टाइटेनियम सीरीज इस बाइक की कीमत 2 करोड़ 12 लाख रुपये है। इस बाइक को साल 2007 में पहली बार मार्केट में लॉन्च किया गया था। इस बाइक में 2,409 CC का इंजन है। यह बाइक 228 PS तक की शक्ति उत्पन्न करने में समर्थ है। देखने में शानदार यह बाइक चलाने में भी उतनी ही शानदार है।

No comments:

Post a Comment