Monday, February 14, 2022

300 Km तक का धांसू रेंज देगी महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी, पढ़ें कीमत से लॉन्च तक की पूरी जानकारी February 14, 2022 at 02:18AM

नई दिल्ली। महिंद्रा (Mahindra) भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च करने के लिए तैयार है। दरअसल, काफी समय से का इंतजार किया जा रहा है। कंपनी ने इसे सबसे पहले 2020 ऑटो एक्सपो में पेश किया था। लेकिन, कोविड के कारण इसके लॉन्च में लगातार देरी होती आ रही है। ऐसे में अब कंपनी ने यह साफ कर दिया है कि भारतीय बाजार में जुलाई महीने से दिसंबर महीने तक के बीच में लॉन्च होगी। Mahindra XUV300 EV Rivals लॉन्च के बाद XUV300 EV का भारतीय बाजार में और 2022 से सीधा और कड़ा मुकाबला होगा। ये दोनों ही बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कारों में से एक हैं। ऐसे में महिंद्रा की इलेक्ट्रिक एसयूवी के लिए यह एक बड़ी चुनौती होगी। Mahindra XUV300 EV Range इस इलेक्ट्रिक कार को लेकर कंपनी की तरफ से जो जानकारी दी गई है, उसके मुताबिक XUV300 EV एक बार फुल चार्ज करने पर बिना रुके 300 किलोमीटर तक चल सकती है। पावरफुल बैटरी से मिलेगा दमदार परफॉर्मेंस XUV300 EV में कंपनी की तरफ से 40 kWh की बैटरी दी गई है, जो इसके इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देती है। इसका मोटर 130 bhp का मैक्सिमम पावर पैदा करता है। Mahindra XUV300 EV Price मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा अपनी इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारतीय बाजार में 10 से 15 लाख रुपये के बीच लॉन्च कर सकती है। महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कारों की होने वाली है एंट्री अगले 7 सालों में महिंद्रा अपनी 16 इलेक्ट्रिक कारों को भारत में लॉन्च करने वाली है। इसमें 8 इलेक्ट्रिक एसयूवी और 8 इलेक्ट्रिक लाइट कॉमर्शियल व्हीकल शामिल होंगे। कंपनी इसे वित्तवर्ष 22-23 की तीसरी या चौथी तिमाही में लॉन्च कर सकती है। यानी यह इलेक्ट्रिक EV इस साल जुलाई से दिसंबर महीने के बीच कभी भी लॉन्च हो सकती है।

No comments:

Post a Comment