Saturday, January 29, 2022

Range Rover SV की बुकिंग शुरू, जानें क्या होगा इसमें खास January 29, 2022 at 08:42AM

नई दिल्ली। लैंड रोवर ने भारत में न्यू के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। स्पेशल व्हीकल ऑपरेशंस की ओर से एक्सक्लूसिव डिजाइन थीम, डिटेल्स तथा बेहतरीन मटीरियल के विकल्प उपभोक्ताओं को दिए गए हैं। रेंज ओवर एसवी में नया रिफाइंड किया गया 4.4 लीटर का ट्विन टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 390 किलोवॉट की पावर और 750 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। यह 3.0 लीटर के स्ट्रेट- सिक्स डीजल इंजन में भी उपलब्ध होगी, जिसमें 258 किलोवॉट की पावर और 700 एनएम का टार्क यूजर्स को मिलेगा। यह स्टैंडर्ड और लॉन्ग व्हील बेस्ड डिजाइन में मिलेगी, जिसमें 5 सीटों का एलडब्ल्यूबी कॉन्फिगरेशन पहली बार शामिल किया जाएगा। एलडब्ल्यूबी के उपभोक्ताओं के पास चार सीटों की एसवी सिग्नेचर सुईट को बिजली से चलने वाली और जरूरत के अनुसार एडजस्ट किए जाने वाल क्लब टेबल और इससे जुड़े हुए रेफ्रिजरेटर से सजाने का भी विकल्प होगा। जगुआर लैंड रोवर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने कहा, “न्यू रेंज रोवर एसवी को लक्जरी स्टाइल में व्यक्तिगत पसंद के अनुसार सजाने के विकल्प होंगे, जिससे उपभोक्ताओं को वास्तव में उनकी व्यक्तिगत पसंद की रेंज रोवर मिलेगी, जो उनके चरित्र और उनके व्यक्तित्व की झलक देगी।“ नई रेंज रोवर एसवी में बेहद सावधानी और कारीगरी से जोड़े गए नए फीचर्स और न्यू रेंज रोवर का आधुनिक डिजाइन इसे बाकी वाहनों की भीड़ से अलग करता है। इसके अलावा एसवी का एक्सक्लूसिव फ्रंट बंपर और 5 बार का ग्रिल डिजाइन एसवी का बिल्कुल नया फ्लैशशिप मॉडल पेश करता है। इसके लोअर अपर्चर में बारीक कारीगरी से पूरी चौड़ाई में बनाए गए मेटल प्लेटेड ब्लेड होंगे। एसवी को स्मूथ टच प्रदान करने के लिए बेहतरीन मटीरियल का चयन किया गया है, जिसमें चिकने सिरेमिक्स, स्थायी सोर्स से हासिल की गई लकड़ियों और चमकदार प्लेटेड धातुएं शामिल हैं। इससे स्पेशल व्‍हीकल आपरेशंस की गुणवत्ता और विस्तृत रूप से परफॉर्मेंस से कोई भी समझौता न करने के जुनून भी विशेष रूप से उभरता है। इसके अलावा रेंज रोवर एसवी के मॉडल 33.27 सेमी (13.1) की रियर सीट एंटरटेनमेंट स्क्रीन के साथ उपलब्ध होंगे, जो रेंज रोवर में अब तक फिट की गई सबसे बड़ी और यूजर की सुविधा के लिहाज से बेहद सुविधाजनक स्क्रीन होगी।

No comments:

Post a Comment