नई दिल्ली। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने () और () के साथ एक महत्वपूर्ण नया मील का पत्थर हासिल कर लिया है। कंपनी ने इन दोनों ही कारों के 1 लाख से अधिक यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। टोयोटा ने अपनी Glanza को जून 2019 में लॉन्च किया था। जबकि, Urban Cruiser की भारतीय बाजार में सितंबर 2020 में एंट्री हुई थी। तब से अब तक में कंपनी ने Glanza के 65,000 से अधिक यूनिट्स और Urban Cruiser के 35,000 से अधिक यूनिट्स की बिक्री कर दी है। लॉन्च होने के बाद से, ग्लैंजा और अर्बन क्रूजर ने पहली बार टोयोटा के 66 फीसदी खरीदारों, विशेष रूप से टियर II और III बाजारों में, की जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
No comments:
Post a Comment