Thursday, April 1, 2021

Toyota की कारों को मिला भारतीय ग्राहकों का बंपर साथ, पिछले साल के मुकाबले मार्च में 114% बढ़ी बिक्री April 01, 2021 at 06:34AM

नई दिल्ली। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (Toyota Kirloskar Motor) ने मार्च महीने की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। शेयर बाजार को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि मार्च 2021 में उसकी कुल 15,001 कारों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। जबकि, मार्च 2020 में कंपनी के कुल 7023 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री हुई थी। यानी, पिछले साल के मार्च महीने की तुलना में साल जनवरी महीने टोयोटा की बिक्री में 114 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के कारण पिछले साल मार्च महीने में भारत सरकार ने पूरे देशभर में लॉकडाउन लागू कर दिया था। इसके कारण न सिर्फ टोयोटा बल्कि, सभी वाहन कंपनियों की बिक्री में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई थी। फरवरी में क्या था बिक्री का हाल? इससे पहले टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने फरवरी 2021 में कुल 14,075 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री की थी। जबकि, फरवरी 2020 में टोयाटा के कुल 10,352 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री हुई थी। फरवरी 2021 में कंपनी की बिक्री में 36 फीसदी की साल दर साल बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। जनवरी महीने में क्या था हाल? टोयोटा इंडिया ने जनवरी 2021 में 11,126 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री थी। जबकि, जनवरी 2020 में टोयाटा के कुल 5,804 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री हुई थी। जनवरी महीने में कंपनी की बिक्री में 92 फीसदी की साल दर साल बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। Toyota Fortuner facelift इस साल जनवरी महीने में टोयोटा ने अपनी Fortuner फेसलिफ्ट और नए Legender वेरिएंट को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। Toyota Fortuner फेसलिफ्ट में अपग्रेड इंजन दिया गया है, जो पहले के मुकाबले ज्यादा पावर देता है। इसमें ग्राहकों को पेट्रोल और डीजल दोनों का विकल्प चुनने को मिलता है। इसका 2.7-लीटर पेट्रोल इंजन 164 Bhp की पावर और 245 Nm का टॉर्क जेनरेट करता। वहीं, इसका 2.8-लीटर V-GD डीजल इंजन 204 Bhp की पावर और 500 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 29.98 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 37.58 लाख रुपये तक जाती है।

No comments:

Post a Comment