Saturday, March 13, 2021

​Hyundai Staria के पहले टीजर ने दुनियाभर में मचाया धूम, तस्वीरों में दिखा धांसू लुक March 13, 2021 at 03:33AM

नई दिल्ली। Hyundai ने आधिकारिक रुप से अपनी आने वाली Staria की पहली तस्वीर को टीज कर दिया है। यह कंपनी की नई मल्टी परपरज व्हीकल (MPV) होगी। कंपनी इसे दो वर्जन में लॉन्च करेगी। हालांकि, ये चुनिंदा देशों में ही लॉन्च होगी। बता दें कि दक्षिण कोरिया की दिग्गज कार निर्माता ने Staria Premium पर से भी पर्दा हटा दिया है, जो Staria स्टैंडर्ड मॉडल का टॉप एंड वेरिएंट होगा। यह कंपनी की प्रीमियम कार होगी, जिसमें कई प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा इसमें वेरिएंट एक्सक्लूसिव फिनिशिंग दी गई है, जो इसके लुक को शानदार और लग्जरियस बना रही है। माना जा रहा है कि कंपनी आने वाले दिनों में जल्द इस एमपीवी के कुछ फीचर्स पर से पर्दा हटाएगी। की टीजर तस्वीरों को देखा जाए, तो इसका स्टाइल कमाल का है। इसमें क्रोम फिनिश मेश ग्रिल और हॉरिजॉन्टल DRLs दिए गए हैं। इसके फ्रंट बोनट में एलईडी DRL की स्ट्रिप दी गई है, जो इसे फ्यूचरिस्टिक प्रीमियम लुक दे रही है। ह्यूंदै की आने वाली इस प्रीमियम एमपीवी में बड़ा पैनोरमिक विंडो दिया गया है। इसमें लोवर बेल्ट लाइन्स, स्लाइडिंग डोर्स, एलईडी टेललाइट्स दी गई हैं। गाड़ी के अंदर इसमें डुअल-टोन कलर थीम दी गई है। इसके अलावा Staria के कैबिन में बड़ा डैशबोर्ड दिया गया है। इसमें बड़ी टचस्क्रीन दी गई है, जिसमें टच सेंसिटिव कंट्रोल्स मिलेंगे। Hyundai Staria एमपीवी के दूसरे रो में कैप्टन सीट मिलेगा। रिपोर्ट्स की मानें तो कैप्टन सीट इसके टॉप एंड वेरिएंट Staria Premium मे मिलेगा, जिससे लंबी यात्रा के दौरान भी यात्री को बेहतर और आरामदायक सफर का अहसास होगा। यह कार फैमिली और बिजनेस दोनों ही कामों के लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। कंपनी ने इसकी लॉन्च को लेकर अभी कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। इसके अलावा यह किन बाजारों में लॉन्च होगी, इसके बारे में भी अभी ह्यूंदै की तरफ से कुछ नहीं बताया गया है।

No comments:

Post a Comment