
नई दिल्ली।Mahindra XUV700 SUV waiting period: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 7 अक्तूबर 2021 को अपनी महिंद्रा एक्सयूवी700 की बुकिंग शुरू की थी। तब से अब तक में इसे ग्राहकों का जबरदस्त साथ मिल रहा है। इस नई एसयूवी की दीवानगी का अंदाजा इस बात से लगाता जा सकता है कि इसके कुछ मॉडलों पर 18 महीने तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। यानी आप महिंद्रा एक्सयूवी700 को आज बुक करते हैं, तो आपको इसके कुछ वैरिएंट्स की डिलीवरी 18 महीने (Mahindra XUV700 delivery) के बाद होगी। बता दें कि भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 12.49 लाख रुपये है, जो इसके टॉप स्पेसिफिकेशन वाले वैरिएंट पर 22.89 लाख रुपये तक जाती है। MX वैरिएंट पर क्या है वेटिंग पीरियड? Mahindra XUV700 के MX वैरिएंट की बात करें तो इसके पेट्रोल मॉडल पर 25 से 27 हफ्ते यानी कि 5 से 6 महीने तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। वहीं, इसके डीजल मॉडल पर 35 से 37 हफ्ते तक यानी कि 8 महीने तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। AX3 वैरिएंट पर क्या है वेटिंग पीरियड? Mahindra XUV700 के AX3 वैरिएंट के पेट्रोल मॉडल पर 28 से 30 हफ्ते (6 महीने) तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। वहीं, इसके डीजल मॉडल पर 50 से 52 हफ्ते तक ( 11 से 12 महीने) तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। AX5 वैरिएंट पर क्या है वेटिंग पीरियड? महिंद्रा एक्सयूवी700 के AX5 वैरिएंट के पेट्रोल मॉडल पर 51 से 53 हफ्ते (11 से 12 महीने) तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। वहीं, इसके डीजल मॉडल पर 50 से 52 हफ्ते तक ( 11 से 12 महीने) तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। AX7 वैरिएंट पर क्या है वेटिंग पीरियड? महिंद्रा एक्सयूवी700 के AX7 वैरिएंट के पेट्रोल और डीजल दोनों मॉडलों पर 65 से 67 हफ्ते (14 से 15 महीने) तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। AX7L वैरिएंट पर क्या है वेटिंग पीरियड? महिंद्रा एक्सयूवी700 के AX7L वैरिएंट के पेट्रोल और डीजल दोनों मॉडलों पर 72 से 75 हफ्ते (16 से 18 महीने) तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है।
No comments:
Post a Comment