Thursday, December 9, 2021

हद से ज्यादा बिकी मारुति की 5.99 लाख वाली ये कार, तोड़ डाला 10 लाख का रिकॉर्ड, शोरूम के बाहर जम गई भीड़! December 09, 2021 at 01:11AM

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki India) ने एक नया मील का पत्थर हासिल कर लिया है। कंपनी ने अपनी फ्लैगशिप हैचबैक () के 10 लाख मॉडलों की भारतीय बाजार में बिक्री कर दी है। बता दें कि की नेक्सा डीलरशिप्स (Nexa Dealership) पर बिक्री होती है, जो कंपनी का प्रीमियम डीलरशिप चैन है। मारुति सुजुकी ने अपनी Maruti Baleno को साल 2015 में सबसे पहले लॉन्च किया था, जिसके बाद से इसे ग्राहकों का जबरदस्त साथ मिलता आ रहा है। यही कारण है कि लॉन्च के 6 सालों के अंदर ही इसने 10 लाख बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। Maruti Baleno न सिर्फ कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों () में से एक है। बल्कि, यह पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों (India best selling car) में भी गिनी जाती है। हर महीने मारुति सुजुकी औसतन अपनी Maruti Suzuki Nexa Baleno के 13,000 यूनिट्स की बिक्री करती है। यह हैचबैक सेगमेंट का करीब 25 फीसदी हिस्सा है।भारतीय बाजार में इसे और गाड़ियां टक्कर देती हैं। हालांकि, इन गाड़ियों की बिक्री बलेनो के मुकाबले काफी कम है। Hyundai i20 की औसतन 6,000 गाड़ियां हर महीने बिकती हैं। तो वहीं, Tata Altroz की औसतन 5,000 गाड़ियां हर महीने बिकती हैं।

No comments:

Post a Comment