Tuesday, November 2, 2021

Suzuki के टू-व्हीलर्स ने पकड़ी रफ्तार, सितंबर महीने में बिके 69186 यूनिट्स November 01, 2021 at 11:31PM

नई दिल्ली। सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया () प्राइवेट लिमिटेड ने अक्तूबर 2021 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। जापान की दिग्गज दोपहिया वाहन निर्माता ने अक्तूबर 2021 में कुल (घरेलू+निर्यात) 69,186 दो-पहिया वाहनों की बिक्री की। जबकि, अक्तूबर 2020 में कंपनी ने कुल (घरेलू+निर्यात) 76,865 दो-पहिया वाहनों की बिक्री की थी। ऐसे में अक्तूबर 2020 के मुकाबले इस साल अक्तूबर महीने में कंपनी की बिक्री में 10 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। बता दें कि कंपनी ने सितंबर 2021 में कुल (घरेलू+निर्यात) 68,012 दो-पहिया वाहनों की बिक्री की थी, जो सितंबर 2020 के मुकाबले 5 फीसदी कम थी। भारतीय बाजार में कितनी बिक्री हुई? अक्तूबर 2021 में सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया के भारतीय बाजार में कुल 56,785 दोपहिया वाहन बिके। जबकि, अक्तूबर 2020 में कंपनी के 67,225 दोपहिया वाहन भारतीय बाजार में बिके थे। ऐसे में बिक्री के मामले में पिछले महीने कंपनी की भारतीय बाजार में गिरावट दर्ज की गई। बता दें कि सितंबर 2021 में सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया के कुल 55,608 दोपहिया वाहन भारतीय बाजार में बिके थे। ऐसे में सितंबर के मुकाबले सुजुकी के दोपहिया वाहनों की भारतीय बाजार में बिक्री बढ़ी है। भारत से बाहर कितने दोपहिया वाहन? अक्तूबर 2021 में सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने कुल 12,401 दोपहिया वाहनों का निर्यात किया। जबकि, अक्तूबर 2020 में कंपनी ने 9,640 यूनिट्स का निर्यात किया था।ऐसे में निर्यात के मामले में कंपनी की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बता दें कि सितंबर 2021 में सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने कुल 12,404 दोपहिया वाहनों का निर्यात किया थी। जबकि, अगस्त 2021 में कंपनी ने कुल 11,654 दोपहिया वाहनों और जुलाई 2021 में 12,494 दोपहिया वाहनों का निर्यात किया था। देवाशीष हांडा, उपाध्यक्ष, सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने कहा, "जैसे ही हम भारत में त्योहारी सीजन में प्रवेश करते हैं, अच्छी खबर यह है कि बाजार में मांग वापस आ गई है। हालांकि, इस बढ़ी हुई मांग को पूरा करने से पहले, दोपहिया उद्योग को महामारी द्वारा लाई गई चुनौतियों से जूझना पड़ता है। इन चुनौतियों में अपेक्षित आपूर्ति श्रृंखला व्यवधान और इनपुट लागत में लगातार वृद्धि शामिल है। हमें उम्मीद है कि जल्द ही स्थिति में सुधार होगा और हम मांग को पूरी तरह से पूरा करने में सक्षम होंगे।"

No comments:

Post a Comment