Wednesday, August 4, 2021

Nissan की गाड़ियों की बंपर बिक्री से टूटा पिछले 3 सालों का रिकॉर्ड, जुलाई महीने में बिके 443% ज्यादा यूनिट्स August 04, 2021 at 02:42AM

नई दिल्ली। निसान इंडिया ( ) ने जुलाई 2021 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। शेयर बाजार को भेजी सूचना में कंपनी ने बताया कि जुलाई 2021 में उसने कुल (घरेलू+निर्यात) 8156 कारों की बिक्री की। जबकि, जुलाई 2021 में कंपनी ने कुल (घरेलू+निर्यात) 784 गाड़ियों की बिक्री की थी। जुलाई 2020 की तुलना में कंपनी ने इस साल जुलाई महीने में 443 फीसदी ज्यादा वाहनों की बिक्री की है। खास बात यह है कि पिछले तीन साल में यह पहला मौका है जब कंपनी ने किसी भी महीने में इतने ज्यादा वाहनों की बिक्री की है। जून महीने के मुकाबले क्या है बिक्री का हाल जुलाई 2021 में कंपनी ने कुल (घरेलू+निर्यात) 8156 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि, जून 2021 में कंपनी ने कुल (घरेलू+निर्यात) 3503 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी, जून 2021 की तुलना में इस साल जुलाई महीने में कंपनी की बिक्री में 133 फीसदी की महीना दर महीना बढ़त दर्ज की गई है। भारतीय बाजार में कितने वाहनों की बिक्री हुई भारतीय बाजार की बात करें, तो कंपनी ने जुलाई 2021 में 4259 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री की है। भारतीय से बाहर कितने वाहनों की बिक्री हुई निसान इंडिया ने जुलाई 2021 में 3897 यूनिट्स को भारत से निर्यात किया।

No comments:

Post a Comment