Saturday, August 14, 2021

Mahindra XUV700 की धांसू एंट्री ने मचाया धमाल, लुक और फीचर्स बना देंगे दीवाना, देखेंं तस्वीरें August 14, 2021 at 02:14AM

नई दिल्ली।Mahindra XUV700 (महिंद्र एक्सयूवी700) के लुक और फीचर्स से पर्दा उठ चुका है। महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने अपनी इस नई फ्लैगशिप एसयूवी को ग्लोबली पेश (Mahindra XUV700 Global Unveiled) कर दिया है। इस एसयूवी में कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स दिए गए हैं। आज हम आपको इसके सभी स्पेसिफिकेशन्स (Mahindra XUV700 Specifications) और फीचर्स (Mahindra XUV700 Features) के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर..

Mahindra XUV700 (महिंद्र एक्सयूवी700) के लुक और फीचर्स से पर्दा उठ चुका है। महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने अपनी इस नई फ्लैगशिप एसयूवी को ग्लोबली पेश (Mahindra XUV700 Global Unveiled) कर दिया है।


Mahindra XUV700 की धांसू एंट्री ने मचाया धमाल, लुक और फीचर्स बना देंगे दीवाना, देखेंं तस्वीरें

नई दिल्ली।

Mahindra XUV700 (महिंद्र एक्सयूवी700) के लुक और फीचर्स से पर्दा उठ चुका है। महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने अपनी इस नई फ्लैगशिप एसयूवी को ग्लोबली पेश (Mahindra XUV700 Global Unveiled) कर दिया है। इस एसयूवी में कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स दिए गए हैं। आज हम आपको इसके सभी स्पेसिफिकेशन्स (Mahindra XUV700 Specifications) और फीचर्स (Mahindra XUV700 Features) के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर..



Mahindra XUV700: लुक
Mahindra XUV700: लुक

महिंद्रा एक्सयूवी700 एसयूवी में नई ब्लैक ग्रिल के साथ लंबा वर्टिकल क्रोम स्लेट्स और फ्रंट पर नया लोगो दिया गया है। इसमें नई एलईडी हेडलैंप्स के साथ एलईडी डीआरएल, बड़ा ट्विन C-शेप्ड एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स दी गई हैं। इसमें नए फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल्स, इलेक्ट्रिक से चलने वाले ORVMs के साथ इंटीग्रेटेड टर्न सिग्नल्स और फ्लेयर्ड व्हील आर्क्स दिए गए हैं, जो इसे दमदार लुक दे रहे हैं। इसके रियर में स्टाइलिश रैपअराउंड LED टेललैंप्स के साथ मूर्तिकार टेलगेट दिया है।



Mahindra XUV700: इंजन और परफॉर्मेंस
Mahindra XUV700: इंजन और परफॉर्मेंस

इंजन

महिंद्रा एक्सयूवी700 भारतीय बाजार में दो इंजन में आएगी। इनमें पेट्रोल और डीजल शामिल होंगे।

परफॉर्मेंस

इसका 2.0-लीटर, 4-सिलिंडर mStallon टर्बो पेट्रोल इंजन 197 bhp की मैक्सिमम पावर और 380 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा।

इसका 2.2-लीटर, 4-सिलिंडर mHawk डीजल का मैनुअल ट्रांसमिशन 182 bhp की मैक्सिमम पावर और 420 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। वहीं, इसका ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन 30 Nm ज्यादा यानी कि 450 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा।



Mahindra XUV700: सेफ्टी
Mahindra XUV700: सेफ्टी

सुरक्षा के लिए इसमें 7 एयरबैग्स, डायनेमिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (DSP), 360-डिग्री कैमरा, ISOFIX सीट माउंट जैसे कई सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।



Mahindra XUV700: ड्राइविंग मोड्स
Mahindra XUV700: ड्राइविंग मोड्स

शानदार राइडिंगन अनुभव के लिए इसमें Zip, Zap, और Zoom जैसे तीन प्री-सेट ड्राइविंग मोड्स दिए गए हैं। इसके साथ ही इसमें एक अतिरिक्त Custom सेटिंग भी दी गई है।



Mahindra XUV700: इंफोटेनमेंट सिस्टम
Mahindra XUV700: इंफोटेनमेंट सिस्टम

इसमें 10-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। यह एप्पल कारप्ले (Apple CarPlay) और एंड्रॉइड ऑटो (Android Auto) जैसी कनेक्टिविटी के साथ आता है।



Mahindra XUV700: साउंड सिस्टम
Mahindra XUV700: साउंड सिस्टम

इसमें सेगमेंट फर्स्ट सोनी (Sony) का 3D साउंड सिस्टम दिया गया है, जो 12 स्पीकर्स के साथ आता है।



Mahindra XUV700: नया Logo
Mahindra XUV700: नया Logo

Mahindra XUV700 में ब्रांड का नया लोगो (logo) दिया गया है। बता दें कि यह कंपनी की पहली गाड़ी है, जिसमें नया लोगो (logo) दिया गया है।



Mahindra XUV700: नया AdrenoX इंटरफेस
Mahindra XUV700: नया AdrenoX इंटरफेस

इसमें नया AdrenoX यूजर इंटरफेस दिया गया है। इसमें Amazon का Alexa वर्चुअल असिस्टेंस दिया गया है, जिसके जरिए ग्राहक वॉयस कमांड से गाड़ी के सनरूफ को खोलने से लेकर 3D म्यूजिक सिस्टम जैसे कई फीचर्स को इनेबल कर सकते हैं।



Mahindra XUV700: सीटिंग क्षमता
Mahindra XUV700: सीटिंग क्षमता

यह एसयूवी भारतीय बाजार में 5-सीटर और 7-सीटर दोनों ही सीटिंग अरेंजमेंट में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।




No comments:

Post a Comment