Saturday, August 14, 2021

Mahindra XUV700 की धांसू एंट्री! जबरदस्त लुक के साथ दिए गए हैं हाईटेक फीचर्स, जानें आपके लिए क्या है खास August 14, 2021 at 01:38AM

नई दिल्ली।Mahindra XUV700 (महिंद्र एक्सयूवी700) से पर्दा उठ चुका है। भारत की दिग्गज कार निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने अपनी इस नई फ्लैगशिप एसयूवी को ग्लोबली पेश (Mahindra XUV700 Global Unveiled) कर दिया है। कंपनी की यह नई एसयूवी कई मायनों में खास है।

Mahindra XUV700 (महिंद्र एक्सयूवी700) से पर्दा उठ चुका है। भारत की दिग्गज कार निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने अपनी इस नई फ्लैगशिप एसयूवी को ग्लोबली पेश (Mahindra XUV700 Global Unveiled) कर दिया है।


Mahindra XUV700 की धांसू एंट्री! जबरदस्त लुक के साथ दिए गए हैं हाईटेक फीचर्स, जानें आपके लिए क्या है खास

नई दिल्ली।

Mahindra XUV700 (महिंद्र एक्सयूवी700) से पर्दा उठ चुका है। भारत की दिग्गज कार निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने अपनी इस नई फ्लैगशिप एसयूवी को ग्लोबली पेश (Mahindra XUV700 Global Unveiled) कर दिया है। कंपनी की यह नई एसयूवी कई मायनों में खास है।



Mahindra XUV700: इंजन और परफॉर्मेंस
Mahindra XUV700: इंजन और परफॉर्मेंस

इंजन

महिंद्रा एक्सयूवी700 भारतीय बाजार में दो इंजन में आएगी। इनमें पेट्रोल और डीजल शामिल होंगे।

परफॉर्मेंस

इसका 2.0-लीटर, 4-सिलिंडर mStallon टर्बो पेट्रोल इंजन 197 bhp की मैक्सिमम पावर और 380 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा।

इसका 2.2-लीटर, 4-सिलिंडर mHawk डीजल का मैनुअल ट्रांसमिशन 182 bhp की मैक्सिमम पावर और 420 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। वहीं, इसका ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन 30 Nm ज्यादा यानी कि 450 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा।



Mahindra XUV700: कैबिन
Mahindra XUV700: कैबिन

इसमें इंफोटेनमेंट सिस्टम और इंस्ट्रूमेंट कलस्टर के लिए नया सिंगल यूनिट पैनल दिया गया है।



Mahindra XUV700: साउंड सिस्टम
Mahindra XUV700: साउंड सिस्टम

इसमें सेगमेंट फर्स्ट सोनी (Sony) का 3D साउंड सिस्टम दिया गया है। कार में लगे 12 स्पीकर्स बेहतरीन म्यूजिक अनुभव देंगे।



Mahindra XUV700: इंफोटेनमेंट सिस्टम
Mahindra XUV700: इंफोटेनमेंट सिस्टम

इसमें 10-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो एप्पल कारप्ले (Apple CarPlay) और एंड्रॉइड ऑटो (Android Auto) कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है।



Mahindra XUV700: इंस्ट्रूमेंट पैनल
Mahindra XUV700: इंस्ट्रूमेंट पैनल

इसमें नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल दिया गया है।



Mahindra XUV700: नया AdrenoX इंटरफेस
Mahindra XUV700: नया AdrenoX इंटरफेस

नई XUV700 में नया AdrenoX यूजर इंटरफेस दिया है। इसमें Amazon का Alexa वर्चुअल असिस्टेंस दिया गया है।



Mahindra XUV700: ड्राइविंग मोड्स
Mahindra XUV700: ड्राइविंग मोड्स

इसमें Zip, Zap, और Zoom जैसे तीन प्री-सेट ड्राइविंग मोड्स दिए गए हैं। इसके साथ ही ग्राहकों को इसमें एक अतिरिक्त Custom सेटिंग मिलेगी।




No comments:

Post a Comment