नई दिल्ली। (महिंद्र एक्सयूवी700) पर अब से कुछ देर में पर्दा उठ जाएगा। भारत की दिग्गज कार निर्माता अपनी इस नई फ्लैगशिप एसयूवी को ग्लोबली पेश () करने के लिए तैयार है। इसके फीचर्स को लेकर महिंद्रा की तरफ से पहले से कई टीजर जारी कर दिए गए हैं। ऐसे में कुछ फीचर्स ऐसे हैं, जिन पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। जैसे, नया Logo Mahindra XUV700 में ब्रांड का नया लोगो (logo) दिया जाएगा। यह कंपनी की पहली गाड़ी होगी, जिसमें नया लोगो (logo) दिया जाएगा। नया AdrenoX इंटरफेस नई XUV700 में नया AdrenoX यूजर इंटरफेस दिया जाएगा। इसमें Amazon का Alexa वर्चुअल असिस्टेंस मिलेगा। वायस कमांड Alexa वर्चुअल असिस्टेंस से लैस AdrenoX यूजर इंटरफेस के जरिए वॉयस कमांड से गाड़ी के सनरूफ को खोलने से लेकर 3D म्यूजिक सिस्टम जैसे फीचर को इनेबल किया जा सकेगा। ड्राइविंग मोड इसमें Zip, Zap और Zoom के साथ एक अतिरिक्त Custom जैसे चार ड्राइविंग मोड्स मिलेंगे। यहां ध्यान देना जरूरी है कि ये सभी मोड्स केवल डीजल पावरट्रेन में ही मिलेंगे। परफॉर्मेंस रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें पेट्रोल और डीजल दोनों का विकल्प मिलेगा। इसमें नया 2.0-लीटर mStallion टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल यूनिट और नया 2-लीटर का डीजल इंजन मिलेगा। इसमें मैनुअल ट्रांसमिशन के साथऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी विकल्प मिलेगा। इसके अलावा इसमें ऑप्शनल ऑल व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम मिलेगा।
No comments:
Post a Comment