Monday, August 16, 2021

₹ 11.99 लाख की शुरुआती कीमत में कितनी पैसा वसूल गाड़ी है Mahindra XUV700? 2 मिनट में खुद करें फैसला August 16, 2021 at 07:02PM

नई दिल्ली।Mahindra XUV700 () की कीमतों पर से कंपनी ने पर्दा हटा दिया है। महिंद्रा की इस फ्लैगशिप एसयूवी में कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स दिए गए हैं। आज हम आपको इसके सभी स्पेसिफिकेशन्स () के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके साथ ही इसके सभी वैरिएंट्स की कीमतों (Mahindra XUV700 price) के बारे में भी जानेंगे। तो डालते हैं एक नजर... के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर... Mahindra XUV700: फ्यूल क्षमता इसमें 60 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है। Mahindra XUV700: इंजन, ट्रिम्स, सीटर
इंजन सीटर ट्रिम्स वैरिएंट्स
पेट्रोल, डीजल 5-सीटर, 7-सीटर MX, AX AX3, AX5, AX7
Mahindra XUV700: परफॉर्मेंस
मॉडल पेट्रोल डीजल
टाइप डायरेक्ट इंजेक्शन (TGDi) के साथ टर्बो पेट्रोल CRDi के साथ टर्बो डीजल
कैपिसिटी 2.0 लीटर 2.2 लीटर
मैक्सिमम पावर 5000 आरपीएम पर 200 PS 3750 आरपीएम पर 155 PS, 3500 आरपीएम पर 185 PS
पीक टॉर्क 1750-3000 आरपीएम पर 380 Nm 1500-2800 आरपीएम पर 360 Nm, 1600-2800 आरपीएम पर 4200 Nm (MT), 1750-2600 आरपीएम पर 450 Nm (AT)
ट्रांसमिशन 6-मैनुअल ट्रांसमिशन (6MT) / 6-ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन 6 (AT) 6मैनुअल ट्रांसमिशन (6MT) / 6-ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन 6 (AT)
Mahindra XUV700: डायमेंशन
लंबाई चौड़ाई ऊंचाई व्हीलबेस
4695 मिलीमीटर 1890 मिलीमीटर 1755 मिलीमीटर 2750 मिलीमीटर
Mahindra XUV700: सस्पेंशन
फ्रंट रियर
FSD डैंपर के साथ इनडीपेंडेंट फ्रंट सस्पेंशन FSD डैंपर के साथ इनडीपेंडेंट रियर सस्पेंशन
Mahindra XUV700: ब्रेक
फ्रंट रियर ऑप्शनल ऑप्शनल
वेंटिलेटेड डिस्क ब्रेक रियर सॉलिड डिस्क ब्रेक इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक्स ESP
Mahindra XUV700: ड्राइविंग मोड्स इसमें Zip, Zap, और Zoom जैसे तीन प्री-सेट ड्राइविंग मोड्स दिए गए हैं। इसके साथ ही ग्राहकों को इसमें एक अतिरिक्त Custom सेटिंग मिलेगी। Mahindra XUV700: फीचर्स नई XUV700 में नया AdrenoX यूजर इंटरफेस दिया है। इसमें Amazon का Alexa वर्चुअल असिस्टेंस दिया गया है। इसमें सेगमेंट फर्स्ट सोनी (Sony) का 3D साउंड सिस्टम दिया गया है। कार में लगे 12 स्पीकर्स बेहतरीन म्यूजिक अनुभव देते हैं। Mahindra XUV700: वैरिएंट्स की कीमतें Mahindra XUV700 के बेस वैरिएंट (MX) की एक्स-शोरूम कीमत 11.99 लाख रुपये है। वहीं, इसके AX3 वैरिएंट कीमत 13.99 लाख रुपये है। जबकि, इसके AX5 वैरिएंट कीमत 14.99 लाख रुपये है। इसके डीजल वैरिएंट की बात करें, तो इसकी कीमत 12.49 लाख रुपये है। नोट: कंपनी ने अभी Mahindra XUV700 के कई वैरिएंट्स की कीमतों की घोषणा नहीं की है।

No comments:

Post a Comment