Wednesday, July 21, 2021

अब से कुछ देर बाद भारत में लॉन्च होगी Audi e-tron इलेक्ट्रिक कार, जानें क्या होगा खास July 21, 2021 at 09:01AM

नई दिल्ली। ऑडी इंडिया (Audi India) भारत में अपनी पहली () को लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी इसे भारतीय बाजार में 22 जुलाई यानी गुरुवार को लॉन्च करेगी। इस इलेक्ट्रिक कार में रेंज का काफी ध्यान रखा गया है। यही कारण है कि कंपनी अपनी इस लग्जरी इलेक्ट्रिक कार को दो बॉडी स्टाइल में लॉन्च करने वाली है। इनमें और शामिल हैं। इसमें भी Audi e-tron में ग्राहकों को दो विकल्प चुनने को मिलेगा। इनमें Audi e-tron 50 और Audi e-tron 55 शामिल हैं। वहीं, Audi e-tron Sportback में ग्राहकों को e-tron 55 वैरिएंट मिलेगा। Audi e-tron Sportback के रियर में कर्व कूपे जैसा लुक देखने को मिलेगा। Audi e-tron 55 के साथ Audi e-tron Sportback 55 में 300 kW की मैक्सिमम पावर और 664 Nm का पीक टॉर्क मिलेगा। वहीं, Audi e-tron 50 में 230 kW की मैक्सिमम पावर और 540 Nm का पीक टॉर्क मिलेगा। इस इलेक्ट्रिक कार में ऑल व्हील ड्राइव, प्रोग्रेसिव स्टीयरिंग, एडाप्टिव एयर सस्पेंशन, 4 जोन एयर कंडीशनर और मैट्रिक्स एलईडी हेडलैंप्स जैसे फीचर्स बतौर स्टैंडर्ड मिलेंगे। इस इलेक्ट्रिक कार को ग्राहक 11kW AC होम चार्जर की मदद से चार्ज कर सकते हैं। वहीं, इसमें ग्राहकों को 150 kW DC चार्जिंग का भी विकल्प मिलेगा।

No comments:

Post a Comment