Wednesday, July 21, 2021

कौन है देश का सबसे ज्यादा बिकने वाला दोपहिया वाहन, 2 मिनट में पढ़ें टॉप-10 लिस्ट July 20, 2021 at 11:56PM

नई दिल्ली। आज हम आपको जून महीने के 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले दोपहिया वाहनों () के बारे में बताने जा रहे हैं। इनमें बेस्ट सेलिंग स्कूटर () और () दोनों शामिल हैं। इस खबर के बाद आप जान सकेंगे कि देश में किन 10 दोपहिया वाहनों को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। तो डालते हैं एक नजर...
रैंक दोपहिया कंपनियों के नाम जून 2021 में कितनी बिक्री हुई जून 2020 में कितनी बिक्री हुई थी बिक्री में कितना अंतर आया
1 Hero Splendor 2,64,009 यूनिट्स 1,81,190 यूनिट्स 45.71 फीसदी बिक्री बढ़ी
2 Hero HF Deluxe 1,10,724 यूनिट्स 1,30,065 यूनिट्स 14.87 फीसदी बिक्री घटी
3 Honda Activa 94,274 यूनिट्स 1,21,668 यूनिट्स 22.52 फीसदी बिक्री घटी
4 Bajaj Pulsar 79,150 यूनिट्स 80,822 यूनिट्स 2.07 फीसदी बिक्री घटी
5 Honda CB Shine 71,869 यूनिट्स 45,254 यूनिट्स 58.81 फीसदी बिक्री बढ़ी
6 Bajaj Platina 43,313 यूनिट्स 40,620 यूनिट्स 6.63 फीसदी बिक्री बढ़ी
7 TVS XL Super 35,897 यूनिट्स 40,316 यूनिट्स 10.96 फीसदी बिक्री घटी
8 TVS Jupiter 31,848 यूनिट्स 39,906 यूनिट्स 20.19 फीसदी बिक्री घटी
9 Suzuki Access 31,399 यूनिट्स 37,831 यूनिट्स 17.00 फीसदी बिक्री घटी
10 TVS Apache 30,233 यूनिट्स 35,277 यूनिट्स 14.30 फीसदी बिक्री घटी
कुल बिक्री 7,92,716 यूनिट्स 7,52,949 यूनिट्स 5.28 फीसदी बिक्री बढ़ी
Hero Splendor, जून 2021 में देश का सबसे ज्यादा बिकने वाली टू-व्हीलर रहा, जहां इसके 2,64,009 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा। वहीं, इस दौरान Hero का HF Deluxe दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला दोपहिया वाहन रहा, जहां इसके 1,10,724 यूनिट्स बिके। टॉप-3 बेस्ट सेलिंग टू-व्हीलर्स में Honda Active ने अपनी जगह बनाई। टॉप-5 बेस्ट सेलिंग दोपहिया वाहनों की लिस्ट में Active एक मात्र ऐसा स्कूटर है, जिसने अपनी जगह बनाई है। जून 2021 के टॉप-10 बेस्ट सेलिंग दोपहिया वाहनों की लिस्ट में TVS के सबसे ज्यादा 3 वाहन शामिल हैं। वहीं, Hero, Bajaj और Honda के दो-दो वाहन शामिल हैं। जबकि, इस लिस्ट में Suzuki का 1 दोपहिया वाहन शामिल है।

No comments:

Post a Comment