Friday, June 18, 2021

आपके बजट में कितनी पैसा वसूल बाइक है नई Yamaha FZ-X, दो मिनट में खुद करें फैसला June 18, 2021 at 06:55PM

नई दिल्ली।Yamaha FZ-X ( यामाहा यामाहा एफजेड-एस) भारत में लॉन्च हो गई है। यह एक नियो रेट्रोल कम्यूटर बाइक है, जो 149 सीसी Yamaha FZ सीरीज पर बेस्ड है। इंडिया यामाहा मोटर (India Yamaha Motor) इसमें कई नए फीचर्स दिए हैं, जिनमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ Y-Connect एप भी शामिल है। इसमें जैसे ही चेसी और साइकिल पार्ट्स दिए गए हैं। कंपनी ने इसे दो वेरिएंट्स में उतारा है। आज हम आपको Yamaha FZ-X के सभी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा हम आपको इसके सभी वेरिएंट्स की कीमतों के बारे में भी बताएंगे। ताकी, आप खुद तय कर सकें कि आपके बजट में यह बाइक कितनी फिट है। तो डालते हैं एक नजर... 2021 Yamaha FZ-X: इंजन इसमें पावर के लिए 149 सीसी का सिंगल-सिलिंडर वाला इंजन दिया जा सकता है। 2021 Yamaha FZ-X: परफॉर्मेंस इसके पावर परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसका इंजन 7,250 आरपीएम पर 12.4 bhp की मैक्सिमम पावर और 5,500 आरपीएम पर 13.3 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 2021 Yamaha FZ-X: ट्रांसमिशन इसका इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। 2021 Yamaha FZ-X: वजन नई Yamaha FZ-X का कर्ब वजन 139 किलोग्राम है। 2021 Yamaha FZ-X: फ्यूल टैंक इसमें 10 लीटर की क्षमता वाला पेट्रोल टैंक दिया गया है। 2021 Yamaha FZ-X: कलर कंपनी ने इसे तीन कलर ऑप्शन्स में उतारा है। इनमें मैट कॉपर, मैट ब्लैक और मैटेलिक ब्लू शामिल हैं। 2021 Yamaha FZ-X: डायमेंशन इसकी लंबाई 2020 मिलीमीटर, चौड़ाई 785 मिलीमीटर और ऊंचाई 1115 मिलीमीटर है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 165 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 1,330 मिलीमीटर है। जबकि, इसकी सीट की ऊंचाई 810 मिलीमीटर है। 2021 Yamaha FZ-X: ब्रेक इसके फ्रंट में 282 मिलीमीटर डिस्क ब्रेक और रियर में 220 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। सुरक्षा के लिए इसके फ्रंट में ABS फीचर दिया गया है। 2021 Yamaha FZ-X: Y Connect एप में Y Connect एप की मदद से ग्राहकों को इसमें कई शानदार फीचर्स मिलेंगे। इनमें इनकमिंग कॉल अलर्ट्स, SMS अलर्ट्स, बैटरी चार्ज इंडीकेटर, फ्यूल अलर्ट्स के साथ सर्विस और ऑयल चेंज रिमाइंडर शामिल हैं। Yamaha FZ नेकेड स्ट्रीट से अलग, नई FZ-X में अपराइट राइडिंग पोजिशन के साथ स्टैंडर्ड इंजन बैश प्लेट, LED हेडलाइट के साथ LED डेटाइन रनिंग लाइट्स और LED टेललाइट दी गई है। 2021 Yamaha FZ-X: सस्पेंशन इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क दिया है। वहीं, इसके रियर में 7-स्पीड एडजस्टेबल मोनोक्रॉस सस्पेंशन दिया गया है। 2021 Yamaha FZ-X: कीमत इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1,16,800 रुपये है। वहीं, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी से लैस FZ-X की कीमत 1,19,800 रुपये है।

No comments:

Post a Comment