Thursday, May 27, 2021

अब इस रंग में नहीं मिलेगी Tata Nexon, कंपनी ने बंद की इस कलर वेरिएंट की बिक्री May 26, 2021 at 06:53PM

नई दिल्ली। () ने अपनी Nexon के Tectonic Blue कलर वेरिएंट की बिक्री बंद कर दी है। कंपनी की यह लोकप्रिय सबकॉम्पैक्ट एसयूवी अब केवल पांच कलर ऑप्शन्स में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इनमें Foliage Green, Calgary White, Flame Red, Pure Silver और Daytona Grey शामिल हैं। बता दें कि कंपनी की बेवसाइट पर से Nexon का Tectonic Blue वेरिएंट हटा दिया गया है। हालांकि, ऐसा क्यों किया गया इसको लेकर अभी कंपनी ने कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया है। चार ट्रिम्स के साथ आती है। इनमें XE, XM, XZ और XZ+ शामिल हैं। कंपनी इसके 12 वेरिएंट्स की भारतीय बाजार में बिक्री करती है। ग्राहक इसे पेट्रोल और डीजल दोनों ही वर्जन में खरीद सकते हैं। इसके पावर परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसमें पावर के लिए 1.2-लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 118 bhp की मैक्सिमम पावर और 170 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका 1.5-लीटर मोटर 108 bhp की मैक्सिमम पावर और 260 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों ही इंजनों में 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन बतौर स्टैंडर्ड मिलता है। वहीं, इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी विकल्प मिलता है। भारतीय बाजार में Tata Nexon की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 7.19 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 12.95 लाख रुपये तक जाती है। Tata Nexon देश की सबसे सुरक्षित कारों में से एक है। Global NCAP की तरफ से इसे साल 2018 में सुरक्षा के लिए 5-स्टार रेटिंग दी गई थी। यह भारत की पहली ऐसी कार थी, जिसे सुरक्षा के लिए 5-स्टार रेटिंग दी गई थी। इसके बाद Altroz, Tiago और Tigor जैसी कारों को भी शानदार सेफ्टी फीचर्स के लिए Global NCAP की तरफ हाई रेटिंग मिली। इसके अलावा Tata Nexon कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से भी एक है, जिसके भारत में 1 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिके।

No comments:

Post a Comment