Wednesday, May 5, 2021

कोरोना की दूसरी लहर के बावजूद Bajaj ने 1.26 लाख दोपहिया वाहनों की भारत में की बिक्री May 04, 2021 at 11:12PM

नई दिल्ली। Bajaj Auto (बजाज ऑटो) ने अप्रैल 2021 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। कंपनी ने अप्रैल 2021 में कुल (दोपहिया+कॉमर्शियल वाहन) 3,88,016 वाहनों की बिक्री की। जबकि, अप्रैल 2020 में कंपनी के केवल 37,878 वाहनों की बिक्री हुई थी। दरअसल, पिछले साल अप्रैल महीने में कोरोना महामारी के कारण केंद्र सरकार ने पूरे देशभर में लॉकडाउन लगाया था, जिसके कारण कंपनी के एक भी वाहन की भारतीय बाजार में बिक्री नहीं हुई थी। हालांकि, इस दौरान कंपनी ने भारत से बाहर अपने वाहनों की जरूर बिक्री की थी। इस साल अप्रैल महीने में कंपनी ने भारतीय बाजार में जरूर बिक्री की है, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर का वाहनों की बिक्री पर असर पड़ा है। यही कारण है कि मार्च 2021 के मुकाबले अप्रैल 2021 में कंपनी की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय बाजार में कुल बिक्री (दोपहिया+कॉमर्शियल वाहन)
अप्रैल 2021 में कितनी बिक्री हुई अप्रैल 2020 में कितनी बिक्री हुई मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई
1,34,471 यूनिट्स - 1,98,551 यूनिट्स
कुल वाहनों (दोपहिया+कॉमर्शियल) का निर्यात
अप्रैल 2021 में कितना निर्यात हुआ अप्रैल 2020 में कितना निर्यात हुआ मार्च 2021 में कितना निर्यात हुआ
2,53,545 37,878 यूनिट्स 1,70,897 यूनिट्स
दोपहिया वाहनों की बिक्री
अप्रैल 2021 में कितनी बिक्री हुई अप्रैल 2020 में कितनी बिक्री हुई मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई
348,173 यूनिट्स 32,009 यूनिट्स 330,133 यूनिट्स
भारतीय बाजार में दोपहिया वाहनों की बिक्री
अप्रैल 2021 में कितनी बिक्री हुई अप्रैल 2020 में कितनी बिक्री हुई मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई
126,570 - यूनिट्स 1,81,393 यूनिट्स
भारत से बाहर दोपहिया वाहनों की बिक्री
अप्रैल 2021 में कितना निर्यात हुआ अप्रैल 2020 में कितना निर्यात हुआ मार्च 2021 में कितना निर्यात हुआ
2,21,603 यूनिट्स 32,009 यूनिट्स 148,740 यूनिट्स
कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री
अप्रैल 2021 में कितनी बिक्री हुई अप्रैल 2020 में कितनी बिक्री हुई मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई
39,843 5,869 यूनिट्स 39,315 यूनिट्स
भारतीय बाजार में कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री
अप्रैल 2021 में कितनी बिक्री हुई अप्रैल 2020 में कितनी बिक्री हुई मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई
7,901 - यूनिट्स 17,158 यूनिट्स
कॉमर्शियल वाहनों का निर्यात
अप्रैल 2021 में कितना निर्यात हुआ अप्रैल 2020 में कितना निर्यात हुआ मार्च 2021 में कितना निर्यात हुआ
31,942 यूनिट्स 5,869 यूनिट्स 22,157 यूनिट्स

No comments:

Post a Comment