Wednesday, May 5, 2021

Honda के दोपहिया वाहनों पर पड़ा कोरोना का असर, अप्रैल महीने में 31.1 फीसदी घटी बिक्री May 05, 2021 at 02:12AM

नई दिल्ली। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने अप्रैल 2021 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने बताया कि अप्रैल 2021 में उसके कुल (घरेलू + निर्यात) 2,83,045 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि, मार्च 2021 में होंडा टू-व्हीलर्स के कुल 4,11,037 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई थी। यानी, मार्च 2021 के मुकाबले अप्रैल 2021 में कंपनी की कुल बिक्री में 31.1 फीसदी की महीना दर महीना गिरावट आई है। कोरोना की दूसरी लहर का कंपनी की बिक्री पर भारी असर पड़ा है, जहां भारतीय बाजार में मार्च 2021 के मुकाबले अप्रैल 2021 में होंडा की बिक्री में भारी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, इस दौरान कंपनी ने भारत से बाहर अपने दोपहिया वाहनों की जबरदस्त बिक्री की है। बता दें कि पिछले साल अप्रैल महीने में कोरोना महामारी के कारण केंद्र सरकार ने पूरे देशभर में लॉकडाउन लगाया था। इसके चलते होंडा के एक भी दोपहियावाहन की भारतीय बाजार में बिक्री नहीं हुई थी। हालांकि, इस दौरान कंपनी ने भारत से बाहर अपने वाहनों की जरूर बिक्री की थी। होंडा के दोपहिया वाहनों की भारत में कितनी बिक्री हुई
अप्रैल 2021 में कितनी बिक्री हुई मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई बिक्री में कितना अंतर आया
2,40,100 3,95,037 यूनिट्स -
भारत से बाहर कितने दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई
अप्रैल 2021 में कितना निर्यात हुआ अप्रैल 2020 में कितना निर्यात हुआ मार्च 2021 में कितना निर्यात हुआ
42,945 2,630 16,000 यूनिट्स
मार्च और फरवरी में होंडा के दोपहिया वाहनों की भारत में कितनी बिक्री हुई
मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई फरवरी 2021 में कितनी बिक्री हुई कितना अंतर आया बिक्री में कितना अंतर आया
3,95,037 यूनिट्स 4,11,578 यूनिट्स 16,541 यूनिट्स कमबिके 4.02 फीसदी घटी बिक्री
वित्तवर्ष 2020-21 में होंडा के दोपहिया वाहनों की कुल कितनी बिक्री हुई
अप्रैल 2020- मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई अप्रैल 2029- मार्च 2020 में कितनी बिक्री हुई थी कितना अंतर आया बिक्री में कितना अंतर आया
40,73,182 यूनिट्स 50,31,297 यूनिट्स 9,58,115 यूनिट्स कम बिके 19.04 फीसदीघटी बिक्री
वित्तवर्ष 2020-21 में होंडा के दोपहिया वाहनों की भारत में कितनी बिक्री हुई
अप्रैल 2020- मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई अप्रैल 2029- मार्च 2020 में कितनी बिक्री हुई थी कितना अंतर आया बिक्री में कितना अंतर आया
38,65,872 यूनिट्स 47,06,572 यूनिट्स 8,40,700 यूनिट्स कम बिके 17.86 फीसदी घटी बिक्री
वित्तवर्ष 2020-21 में भारत से बाहर कितने दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई
अप्रैल 2020- मार्च 2021 में कितना निर्यात हुआ अप्रैल 2029- मार्च 2020 में कितना निर्यात हुआ था कितना अंतर आया कितना अंतर आया
2,07,310 यूनिट्स 3,24,725 यूनिट्स 1,17,415 यूनिट्स का कम निर्यात हुआ 36.16 फीसदी घटा निर्यात

No comments:

Post a Comment