Monday, May 31, 2021

इस महीने भारत में लॉन्च हुईं ये 6 धाकड़ कारें, जानें आपके बजट में कौन है सबसे बेस्ट May 31, 2021 at 02:42AM

नई दिल्ली।आज हम आपको उन 6 कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस मई महीने भारतीय बाजार में लॉन्च हुईं। इनमें 2021 Kia Sonet, 2021 Kia Seltos, Isuzu D-Max V-Cross BS6, Isuzu MU-X BS6, BMW X7 M50d Dark Shadow, Mercedes-Benz GLA और AMG GLA 35 शामिल हैं। हम आपको कारों के परफॉर्मेंस और कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। ताकी, आप अपनी पसंद की कार को अपने बजट में खुद चुन सकें। तो डालते हैं एक नजर...

आज हम आपको उन 6 कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस मई महीने भारतीय बाजार में लॉन्च हुईं। इनमें 2021 Kia Sonet, 2021 Kia Seltos, Isuzu D-Max V-Cross BS6, Isuzu MU-X BS6, BMW X7 M50d Dark Shadow, Mercedes-Benz GLA और AMG GLA 35 शामिल हैं।


इस महीने भारत में लॉन्च हुईं ये 6 धाकड़ कारें, जानें आपके बजट में कौन है सबसे बेस्ट

नई दिल्ली।

आज हम आपको उन 6 कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस मई महीने भारतीय बाजार में लॉन्च हुईं। इनमें 2021 Kia Sonet, 2021 Kia Seltos, Isuzu D-Max V-Cross BS6, Isuzu MU-X BS6, BMW X7 M50d Dark Shadow, Mercedes-Benz GLA और AMG GLA 35 शामिल हैं। हम आपको कारों के परफॉर्मेंस और कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। ताकी, आप अपनी पसंद की कार को अपने बजट में खुद चुन सकें। तो डालते हैं एक नजर...



2021 Kia Sonet
2021 Kia Sonet

2021 Sonet सबकॉम्पैक्ट एसयूवी 17 वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसमें Kia का नया ब्रांड लोगो दिया गया है। इसमें पहले के मुकाबले 17 नए अपडेट्स दिए गए हैं, जिनमें ऑटोमैटिक वेरिएंट्स में शिफ्टर भी शामिल हैं। ग्राहकों को Sonet के सभी वेरिएंट्स में ये फीचर्स मिलेंगे। Sonet का लोकप्रिय HTX ट्रिम अब HTX 7DCT (1.0-लीटर T-GDI पेट्रोल) और HTX 6AT (1.5-लीटर डीजल) जैसे ऑटोमैटिक ऑप्शन्स में भी मिलेगा। नई Sonet में 1.2-लीटर नैचुरली एस्पीरेटेड पेट्रोल, 1.0-लीटर टर्बो T-GDi पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन का विकल्प मिलता है। इसके अलावा इसमें 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड iMT, 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर, 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक का विकल्प मिलता है।

2021 Kia Sonet की भारतीय बाजार में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.79 लाख रुपये है।



2021 Kia Seltos ​
2021 Kia Seltos ​

2021 Seltos कुल 16 वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसमें Kia का नया ब्रांड लोगो दिया गया है। इस कॉम्पैक्ट एसयूवी में पहले के मुकाबले 17 नए अपडेट्स दिए गए हैं। इनमें ऑटोमैटिक वेरिएंट्स में शिफ्टर भी शामिल है, जो 2021 Seltos के GTX+ 1.5D 6AT और 1.4T-GDI 7DCT वेरिएंट्स में मिलेगा। इसमें ग्राहकों को 1.5-लीटर स्मार्टस्ट्रीम पेट्रोल, 1.4-लीटर स्मार्टस्ट्रीम T-GDI पेट्रोल, और 1.5-लीटर CRDi VGT डीजल का विकल्प मिलता है। Kia ने अपनी नई Seltos में iMT तकनीक को शामिल किया, जो 1.5-लीटर पेट्रोल HTK+ वेरिएंट में मिलेगा। इसमें नया 1.4T-GDI Petrol GTX (O) प्रीमियम वेरिएंट शामिल किया गया है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल, इंटेलिजेंट वेरिएबल ट्रांसमिशन (iVT), 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर, 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक और 6-स्पीड iMT (इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन) का विकल्प मिलता है।

2021 Kia Seltos की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.95 लाख रुपये है।



Isuzu D-Max V-Cross BS6
Isuzu D-Max V-Cross BS6

भारतीय बाजार में Isuzu D-Max V-Cross BS6 तीन वेरिएंट्स के साथ लॉन्च की गई है। इनमें D-Max Hi-Lander, D-Max V-Cross Z 2WD AT, और D-Max V-Cross Z Prestige 4WD AT शामिल हैं। इसमें अब 1.9-लीटर का डीजल इंजन मिलेगा, जो 161 bhp की मैक्सिमम पावर और 360 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। इसका इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। इसके पावर को 12 bhp और टॉर्क को 10 Nm बढ़ाया गया है।इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी विकल्प मिलता है।

Isuzu D-Max V-Cross BS6 की शुरुआती तमिलनाडु एक्स-शोरूम कीमत 16.98 लाख रुपये है।



Isuzu MU-X SUV
Isuzu MU-X SUV

Isuzu MU-X में पावर के लिए 1.9-लीटर का डीजल इंजन दिया गया है। नए मॉडल में 13 bhp की मैक्सिमम पावर और 20 Nm का पीक टॉर्क ज्यादा मिलता है। इसका इंजन 161 bhp की मैक्सिमम पावर और 320 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। Isuzu MU-X में 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन बतौर स्टैंडर्ड दिया गया है। इसमें ग्राहकों को 4-व्हील ड्राइव का भी विकल्प मिलता है।

Isuzu MU-X के बीएस6 मॉडल की शुरुआती तमिलनाडु एक्स-शोरूम कीमत 33.23 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 35.19 लाख रुपये तक जाती है।



Mercedes-Benz GLA और AMG GLA 35
Mercedes-Benz GLA और AMG GLA 35

नई GLA में A-Class Limousine से सोर्स किया पेट्रोल और डीजल इंजन का विकल्प मिलता है। इसका 1.3-लीटर पेट्रोल इंजन 161 bhp की मैक्सिमम पावर और 250 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका ऑयल बर्नर 2.0-लीटर इंजन 188 bhp की मैक्सिमम पावर और 400 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका पेट्रोल यूनिट 7-स्पीड DCT यूनिट से लैस है। वहीं, इसका डीजल इंजन 8-स्पीड G-ट्रॉनिक ऑटोमैटिक टॉर्क कनवर्टर यूनिट से लैस है। वहीं, इसके AMG GLA 35 में पावर के लिए 2.0-लीटर का 4-सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 302 bhp की मैक्सिमम पावर और 400 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 8-स्पीड DCT ऑटोमैटिक यूनिट से लैस है। इसमें ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है।

भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 42.10 लाख रुपये है, जो 57.30 लाख रुपये तक जाती है।बता दें कि ये इंट्रोडक्ट्री कीमतें हैं। कंपनी के मुताबिक GLA रेंज की कीमतों में 1 जुलाई 2021 से 1.5 लाख रुपये तक का इजाफा होगा।



BMW X7 M50d Dark Shadow
BMW X7 M50d Dark Shadow

इसके केवल 500 यूनिट्स की पूरी दुनियाभर में बिक्री होगी। इसमें ग्राहकों को 6-सीटर और 7-सीटर दोनों ही विकल्प चुनने का विकल्प मिलता है। BMW X7 M50d के Dark Shadow एडिशन में पावर के लिए 3-लीटर का 6-सिलिंडर वाला डीजल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 400 hp की मैक्सिमम पावर और 2,000 से 3,000 आरपीएम पर 760 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।इसका इंजन 8-स्पीड स्टेपट्रॉनिक स्पोर्ट ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। यह कार महज 5.4 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार हासिल कर लेती है।

BMW X7 M50d Dark Shadow की एक्स-शोरूम कीमत 2.02 करोड़ रुपये है।




No comments:

Post a Comment