Monday, May 31, 2021

देश में पिछले 30 दिनों में लॉन्च हुए ये 3 धांसू बाइक्स और स्कूटर, आपकी पसंद कौन? May 31, 2021 at 06:52PM

नई दिल्ली। आज हम आपको उन दो दोपहिया वाहनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस मई महीने भारतीय बाजार में लॉन्च हुए हैं। इनमें मैक्सी स्कूटर से लेकर और Ducati Multistrada 950 S का GP White वेरिएंट शामिल हैं। हालांकि, इनमें Aprilia SXR 125 को छोड़ कर बाकी दोनों अपडेट या नए वेरिएंट हैं। आज हम आपको इन सभी दोपहिया वाहनों के परफॉर्मेंस के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा हम आपको इनकी कीमतों के बारे में भी बताएंगे। तो डालते हैं एक नजर... Aprilia SXR 125 Aprilia SXR 125 कुल चार कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इनमें ग्लॉसी रेड, मैट ब्लू, ग्लॉसी व्हाइट और मैट ब्लैक शामिल हैं। इसमें पावर के लिए 125 सीसी का सिंगल-सिलिंडर, 4-स्ट्रोक, एयर कूल्ड, 3 वाल्व इंजन दिया गया है। इस स्कूटर में फ्यूल इंजेक्शन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसका इंजन 7,600 आरपीएम पर 9.3 bhp की मैक्सिमम पावर और 6,250 आरपीएम पर 9.2 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन CVT यूनिट से लैस है। इसमें ऑप्शनल ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का फीचर मिलेगा, जिसकी मदद से ग्राहक अपने स्मार्टफोन को स्कूटर से कनेक्ट कर सकते हैं।
  • Piaggio India ने Aprilia SXR 125 को भारत में 1.15 लाख रुपये की पुणे एक्स-शोरूम कीमत में उतारा है।
Ducati Multistrada 950 S का GP White कलर वेरिएंट Ducati के MotoGP से इंसपायर्ड है। नए कलर स्कीम में व्हाइट, ग्रे और डुकाटी रेड एक्सेंट दिया गया है। यह नई कलर स्कीम Multistrada 950 S के क्लासिक Ducati Red में मिलेगा। इसमें मौजूदा मॉडल जैसा ही इंजन दिया गया है। इसमें पावर के लिए 937 सीसी L-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड मोटर दिया गया है। इसका इंजन 9,000 आरपीएम पर 111 bhp का मैक्सिमम पावर और 7,750 आरपीएम पर 96 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इसमें राइड-बाई-वायर सिस्टम दिया गया है।
  • इसकी एक्स-शोरूम कीमत 15.69 लाख रुपये है।
2021 Triumph Bonneville Bobber 2021 Triumph Bonneville Bobber में बीएस6 नॉर्म्स वाला इंजन दिया गया है, जो Euro 5 इमिशन रेगुलेशन को फॉलो करता है। इसमें पुरानी जेनरेशन Bobber Black जैसा नया ब्लैक्ड-आउट लुक दिया गया है। इसमें पावर के लिए बीएस6 कम्प्लायंट वाला 1,200 सीसी का हाई टॉर्क, पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है। इसका इंजन 4,000 आरपीएम पर 106 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, यह बाइक 6,100 आरपीएम पर 77 bhp की मैक्सिमम पावर जेनरेट करती है। इसका इंजन वेट मल्टी-प्लेट टॉर्क असिस्ट कल्च के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। कंपनी की दावा है कि पहले के मुकाबले इसमें और भी ज्यादा पावरफुल परफॉर्मेंस मिलेगा।
  • भारतीय बाजार में 2021 Triumph Bonneville Bobber की एक्स-शोरूम कीमत 11,75,000 रुपये है।

No comments:

Post a Comment