Thursday, May 6, 2021

कोरोना की दूसरी लहर ने मचाया कोहराम, अप्रैल महीने में 37.47 फीसदी घटी Hero की बिक्री May 05, 2021 at 09:26PM

नई दिल्ली। हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) ने अप्रैल 2021 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। कंपनी ने अप्रैल 2021 में कुल (घरेलू+निर्यात) 3,72,285 दो-पहिया वाहनों की बिक्री की। जबकि, मार्च 2021 में कंपनी ने कुल (घरेलू+निर्यात) 5,76,957 दो-पहिया वाहनों की बिक्री की थी। यानी, मार्च 2021 के मुकाबले इस साल अप्रैल महीने में कंपनी की बिक्री में 35.47 फीसदी की महीना दर महीना गिरावट दर्ज की गई है। दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता पर कोरोना की दूसरी लहर का भारी असर पड़ा है, जहां मार्च के मुकाबले अप्रैल महीने में कंपनी की बिक्री में 35.47 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, इस दौरान कंपनी ने भारत से बाहर अपने 29,671 दोपहिया वाहनों की बिक्री की है। पिछले साल अप्रैल महीने में कोरोना महामारी के कारण केंद्र सरकार ने पूरे देशभर में लॉकडाउन लगाया था, जिसके कारण हीरो के एक भी दोपहिया वाहन की भारतीय बाजार में बिक्री नहीं हुई थी। दोपहिया वाहनों की भारत में बिक्री
अप्रैल 2021 में कितनी बिक्री हुई मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई कितना अंतर आया
3,42,614 यूनिट्स 5,44,340 यूनिट्स -
मोटरसाइकिलों की बिक्री
अप्रैल 2021 में कितनी बिक्री हुई मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई कितना अंतर आया
3,39,329 यूनिट्स 5,24,608 यूनिट्स -
स्कूटरों की बिक्री
अप्रैल 2021 में कितनी बिक्री हुई मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई कितना अंतर आया
32,956 यूनिट्स 52,349 यूनिट्स -
भारत से बाहर Hero के कितने दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई?
अप्रैल 2021 में कितना निर्यात हुआ मार्च 2021 में कितना निर्यात हुआ कितना अंतर आया
29,671 यूनिट्स 32,617 यूनिट्स -
मार्च और फरवरी महीने में दोपहिया वाहनों की भारत में बिक्री
मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई फरवरी 2021 में कितनी बिक्री हुई कितना अंतर आया
5,44,340 यूनिट्स 4,84,433 यूनिट्स -
मार्च और फरवरी महीने में मोटरसाइकिलों की बिक्री
मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई फरवरी 2021 में कितनी बिक्री हुई कितना अंतर आया
5,24,608 यूनिट्स 4,63,723 यूनिट्स -
मार्च और फरवरी महीने में स्कूटरों की बिक्री
मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई फरवरी 2021 में कितनी बिक्री हुई कितना अंतर आया
52,349 यूनिट्स 41,744 यूनिट्स -

No comments:

Post a Comment