Monday, May 17, 2021

पिछले 15 दिनों में लॉन्च हुए ये 3 धांसू स्कूटर और बाइक्स, जानें आपके बजट में कौन है सबसे किफायती? May 17, 2021 at 02:44AM

नई दिल्ली।आज हम आपको उन 3 दोपहिया वाहनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस महीने के शुरुआती 15 दिनों में भारत में लॉन्च हुए हैं। इनमें Aprilia SXR 125 स्कूटर के साथ Kawasaki Ninja 300 BS6 और 2021 Ducati Streetfighter V4 जैसी मोटरसाइकिलें भी शामिल हैं। आज हम आपको इनके परफॉर्मेंस और कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। ताकी, आप अपनी पसंद की स्कूटर या मोटरसाइकिल को खुद चुन सकें। तो डालते हैं एक नजर...

आज हम आपको उन 3 दोपहिया वाहनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस महीने के शुरुआती 15 दिनों में भारत में लॉन्च हुए हैं। इनमें Aprilia SXR 125 स्कूटर के साथ Kawasaki Ninja 300 BS6 और 2021 Ducati Streetfighter V4 जैसी मोटरसाइकिलें भी शामिल हैं।


पिछले 15 दिनों में लॉन्च हुए ये 3 धांसू स्कूटर और बाइक्स, जानें आपके बजट में कौन है सबसे किफायती?

नई दिल्ली।

आज हम आपको उन 3 दोपहिया वाहनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस महीने के शुरुआती 15 दिनों में भारत में लॉन्च हुए हैं। इनमें Aprilia SXR 125 स्कूटर के साथ Kawasaki Ninja 300 BS6 और 2021 Ducati Streetfighter V4 जैसी मोटरसाइकिलें भी शामिल हैं। आज हम आपको इनके परफॉर्मेंस और कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। ताकी, आप अपनी पसंद की स्कूटर या मोटरसाइकिल को खुद चुन सकें। तो डालते हैं एक नजर...



Aprilia SXR 125
Aprilia SXR 125

Piaggio India ने अपनी Aprilia SXR 125 मैक्सी स्कूटर को भारत में लॉन्च कर दिया। भारतीय बाजार में यह चार कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इनमें ग्लॉसी रेड, मैट ब्लू, ग्लॉसी व्हाइट और मैट ब्लैक शामिल हैं। इसमें पावर के लिए 125 सीसी का सिंगल-सिलिंडर, 4-स्ट्रोक, एयर कूल्ड, 3 वाल्व इंजन दिया गया है। इस स्कूटर में फ्यूल इंजेक्शन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसका इंजन 7,600 आरपीएम पर 9.3 bhp की मैक्सिमम पावर और 6,250 आरपीएम पर 9.2 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन CVT यूनिट से लैस है।

कंपनी ने भारतीय बाजार में अपनी इस को 1.15 लाख रुपये की पुणे एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया है।



2021 Kawasaki Ninja 300
2021 Kawasaki Ninja 300

कावासाकी इंडिया (Kawasaki India) ने इस महीने की शुरुआती 15 दिनों में अपनी BS6 Kawasaki Ninja 300 को भारत में लॉन्च किया। भारतीय बाजार में यह तीन कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है। इनमें लाइम ग्रीन, एबोनी और कैंडी लाइम ग्रीन शामिल हैं। इसमें बीएस6 कम्प्यांट वाले इंजन के अलावा कोई भी बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पावर के लिए बीएस6 कम्प्यांट वाला 296 सीसी पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। इसका इंजन 38.4 bhp की मैक्सिमम पावर और 27 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 6 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है और स्लिपर कल्च के साथ आता है।

भारतीय बाजार में BS6 Kawasaki Ninja 300 की एक्स-शोरूम कीमत 3.18 लाख रुपये है। भारत में यह कंपनी की सबसे किफायती मोटरसाइकिल है।



2021 Ducati Streetfighter V4
2021 Ducati Streetfighter V4

2021 Ducati Streetfighter V4 में पावर के लिए 1,103 सीसी, V4 इंजन दिया गया है। इसका इंजन 13,000 आरपीएम पर 205 bhp की मैक्सिमम पावर और 9,500 आरपीएम पर 122 Nm की पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें ग्राहकों को Akrapovic परफॉर्मेंस एग्जॉस्ट चुनने का भी विकल्प मिलता है, जो इसके परफॉर्मेंस को बढ़ा कर 218 bhp की मैक्सिमम पावर और 130 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

Streetfighter V4 की एक्स-शोरूम कीमत 19.99 लाख रुपये रखी है। जबकि, इसके Streetfighter V4 S की कीमत 22.99 लाख रुपये है। वहीं, इसके V4 S Dark Stealth वेरिएंट की कीमत 23.19 लाख रुपये है।




No comments:

Post a Comment