नई दिल्ली भारत इन दिनों कोरोना वायरस की दूसरी लहर के चपेट में हैं। इस वायरस का भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार पर भी काफी बुरा असर पड़ा है। अलग अलग स्टेट्स में लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है। कार निर्माता कंपनियों को कलपर्जों की सप्लाई में परेशानी आ रही है। इसके अलावा कई कारें अपनी डिमांड के चलते भी लंबे वेटिंग पीरियड के दौर में हैं। महिंद्रा थार - 1 साल कंपनी की पॉप्युलर ऑफरोडर कार है। अगर आप इस कार को खरीदना चाहते हैं तो आपको 1 साल तक इंतजार करना पड़ सकता है। इस कार के लिए 1 साल तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। मारुति सुजुकी अर्टिगा यह एक बहुत पॉप्युलर एमपीवी है। इस कार का वेटिंग पीरियड मौजूदा समय में 9 महीने तक है। यह कार स्पेसियस इंटीरियर के साथ आती है इसलिए इसे काफी पसंद किया जाता है। निसान मैग्नाइट के लिए भी आपको 9 महीने का इंतजार करना पड़ेगा। इस कार को लॉन्च हुए अभी 4 महीने ही हुए हैं। 4 महीने में कंपनी को इस कार के लिए 50,000 से ज्यादा बुकिंग्स मिली हैं जिसमें 10,000 यूनिट्स ही अभी डिलिवर हुई हैं। ह्यूंदै क्रेटा कंपनी की सबसे पॉप्युलर कार है। मौजूदा समय में इस कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में काफी पसंद किया जाता है। इस कार के लिए 9 महीने का वेटिंग पीरियड है। किआ सॉनेट को कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था। लॉन्च के बाद इस कार को भारत में शानदार रिस्पॉन्स मिला है। इस कार को अगर आप खरीदना चाहते हैं तो आपको 6 महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है।
No comments:
Post a Comment