Friday, April 23, 2021

Tata की इन 6 धांसू कारों में कौन है देश की पहली पसंद, पढ़ें मार्च महीने की लिस्ट April 23, 2021 at 04:25AM

नई दिल्ली। टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अप्रैल महीने में बिकने वाली सभी कारों की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। मार्च 2021 में टाटा की कारों के कुल 29,655 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। जबकि, मार्च 2020 में कुल 5,676 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। पिछले साल के मार्च महीने की तुलना में टाटा की कारों की बिक्री में 422 फीसदी की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, फरवरी 2021 की तुलना में टाटा की बिक्री में 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बता दें कि फरवरी 2021 में टाटा की 27,224 कारों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई थी। पिछले साल की तुलना में कैसी रही कारों की बिक्री
नंबर टाटा की कारें मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई मार्च 2020 में कितनी बिक्री हुई थी बिक्री में कितना अंतर आया
1 Tata Nexon 8,683 2,646 228 फीसदी बढ़ी बिक्री
2 Tata Altroz 7,550 1,147 558 फीसदी बढ़ी बिक्री
3 Tata Tiago 6,893 1,127 512 फीसदी बढ़ी बिक्री
4 Tata Harrier 2,284 632 261 फीसदी बढ़ी बिक्री
5 Tata Safari 2,148 0 - फीसदी बढ़ी बिक्री
6. Tata Tigor 2,097 124 1591 फीसदी बढ़ी बिक्री
पिछले महीने की तुलना में कैसी रही कारों की बिक्री
नंबर टाटा की कारें मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई फरवरी 2021 में कितनी बिक्री हुई थी बिक्री में कितना अंतर आया
1 Tata Nexon 8,683 7,929 10 फीसदी बढ़ी बिक्री
2 Tata Altroz 7,550 6,832 11 फीसदी बढ़ी बिक्री
3 Tata Tiago 6,893 6,787 2 फीसदी बढ़ी बिक्री
4 Tata Harrier 2,284 2,030 13 फीसदी बढ़ी बिक्री
5 Tata Safari 2,148 1,939 - फीसदी बढ़ी बिक्री
6. Tata Tigor 2,097 124 8 फीसदी बढ़ी बिक्री

No comments:

Post a Comment