Tuesday, April 20, 2021

कौन है Hyundai की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, पढ़ें मार्च महीने की टॉप-10 लिस्ट April 20, 2021 at 06:19AM

नई दिल्ली। Hyundai ने भारत में बिकने वाली अपनी सभी कारों की मार्च महीने की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। ऐसे में आज हम आपको ह्यूंदै की सभी 10 कारों की मार्च महीने में हुई बिक्री के बारे में बताने जा रहे हैं। हम आपको यह भी बताएंगे कि पिछले साल के मुकाबले इस साल ह्यूंदे की कीरों को देश में कितना पसंद किया गया। तो डालते हैं एक नजर... पिछले साल की तुलना में कैसी रही कारों की बिक्री
कारों का नाम मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई मार्च 2020 में कितनी बिक्री हुई थी बिक्री में कितना अंतर आया
Hyundai Creta 12,640 6,706 88 फीसदी बढ़ी बिक्री
Hyundai i10 Grand 11,020 4,293 157 फीसदी बढ़ी बिक्री
Hyundai Venue 10,722 6,127 75 फीसदी बढ़ी बिक्री
Hyundai i20 Elite 9,045 3,455 162 फीसदी बढ़ी बिक्री
Hyundai Aura 4,023 2,615 54 फीसदी बढ़ी बिक्री
Hyundai Verna 2,778 893 211 फीसदी बढ़ी बिक्री
Hyundai Santro 2,165 2,169 -
Hyundai Tucson 143 0 -
Hyundai Elantra 53 28 89 फीसदी बढ़ी बिक्री
Hyundai Kona 11 14 21 फीसदी घटी बिक्री
पिछले महीने की तुलना में कैसी रही कारों की बिक्री
कारों का नाम मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई फरवरी 2021 में कितनी बिक्री हुई थी बिक्री में कितना अंतर आया
Hyundai Creta 12,640 12,428 2फीसदी बढ़ी बिक्री
Hyundai i10 Grand 11,020 10,270 7 फीसदी बढ़ी बिक्री
Hyundai Venue 10,722 11,224 4 फीसदीघटी बिक्री
Hyundai i20 Elite 9,045 9,001 -
Hyundai Aura 4,023 4,300 6 फीसदी घटी बिक्री
Hyundai Verna 2,778 2,047 36 फीसदी बढ़ी बिक्री
Hyundai Santro 2,165 2,128 2 फीसदी बढ़ी बिक्री
Hyundai Tucson 143 152 6 फीसदी घटी बिक्री
Hyundai Elantra 53 40 33 फीसदी बढ़ी बिक्री
Hyundai Kona 11 10 10 फीसदी बढ़ी बिक्री
मार्च 2021 में ह्यूंदै की कारों के कुल 52,600 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। जबकि, मार्च 2020 में कुल 26,300 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इस मार्च महीने कंपनी की बिक्री में 100 फीसदी की साल दर साल बढ़त दर्ज की गई है। हालांकि, फरवरी महीने के तुलना में कंपनी की बिक्री में 2 फीसदी की महीना दर महीना गिरावट दर्ज की गई। बता दें कि फरवरी 2021 में ह्यूंदै की 51,600 कारों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई थी।

No comments:

Post a Comment