Tuesday, March 2, 2021

MG Motor की कारों ने तोड़े रिकॉर्ड, फरवरी महीने में 215% ज्यादा हुई भारत में बिक्री March 02, 2021 at 02:47AM

नई दिल्ली। एमजी मोटर इंडिया () ने फरवरी 2021 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। चीन अधिकृत ब्रिटिश कार निर्माता ने फरवरी 2021 में कुल 4,329 कारों की बिक्री की, जो फरवरी 2020 की तुलना में 215 फीसदी ज्यादा है। हालांकि, फरवरी 2020 में कंपनी केवल और MG ZS EV जैसी गाड़ियों की भारतीय बाजार में बिक्री कर रही थी। जबकि, अब कंपनी Hector, ZS EV के साथ MG Hector Plus और जैसी गाड़ियों की भी भारतीय बाजार में बिक्री कर रही है। फरवरी में हुई कंपनी की बिक्री की तुलना अगर पिछले महीने यानी कि जनवरी 2021 से करें, तो MG Motor की बिक्री में 20 फीसदी की महीना दर महीना बढ़त दर्ज की गई है। बता दें कि जनवरी 2021 में कंपनी ने 3,602 गाड़ियों की भारतीय बाजार में बिक्री की थी। MG Hector और MG Hector Plus: CVT वेरिएंट इससे पहले पिछले महीने एमजी मोटर इंडिया ने अपने MG Hector और MG Hector Plus के CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वेरिएंट को भारत में लॉन्च किया। बता दें कि कंपनी ने जनवरी महीने में Hector लाइनअप को कॉस्मैटिक बदलावों और अपग्रेड फीचर्स के साथ लॉन्च किया था। खास बात यह है कि MG Hector और Hector Plus DCT पेट्रोल की तुलना में इसके नए वेरिएंट की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं किया गया। MG Hector और MG Hector Plus: CVT वेरिएंट की कीमतें
CVT वेरिएंट Smart Sharp
MG Hector पेट्रोल ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन 16.52 लाख रुपये 18.10 लाख रुपये
MG Hector Plus पेट्रोल ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन 17.22 लाख रुपये 18.90 लाख रुपये
नोट- सभी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमतें MG Hector और MG Hector Plus CVT: पावर परफॉर्मेंस MG Hector और MG Hector Plus का नया CVT यूनिट, 1.5-लीटर, 4-सिलिंडर पेट्रोल इंजन के साथ आता है, जो 141 bhp की पावर और 250 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है।

No comments:

Post a Comment