Monday, March 15, 2021

15 दिनों के अंदर भारत में लॉन्च हुईं ये 3 धांसू कारें, रफ्तार के दीवानों का जीता दिल March 14, 2021 at 09:31PM

नई दिल्ली। आज हम आपको उन तीन फ्लैगशिप कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पिछले 15 दिनों के अंदर भारतीय बाजार में लॉन्च हुई हैं। इन कारों में से लेकर और शामिल हैं। हम आपको इनकी कीमतों और फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर... 2021 MINI Countryman facelift MINI India ने इस महीने के पहले सप्ताह में अपनी 2021 Countryman फेसलिफ्ट को भारत में लॉन्च किया। भारतीय बाजार में 2021 MINI Countryman दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इनमें Cooper S और Cooper S JCW Inspired Edition शामिल हैं। इसमें 17 इंच के नए अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। वहीं, JCW Inspired एडिशन में बड़े 18-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसमें नया ग्लॉस ब्लैक मेश ग्रिल, रिवाइज्ड बंपर के साथ ब्लैक-आउट एलिमेंट, छोटा और सर्कुलर फॉग लैंप्स और सिल्वर बैश प्लेट दिया गया है। वहीं, इसके रियर में यूनियन जैक थीम्ड टेललाइट्स और रिवाइज्ड बंपर दिया गया है। इसमें 2.0-लीटर का 4-सिलिंडर वाला टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह एसयूवी महज 7.5 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। इसमें 225 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलेगी। इसमें स्पोर्ट और ग्रीन जैसे दो राइडिंग मोड्स दिए गए हैं।
  • कीमत: 2021 MINI Countryman के Cooper S वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 39.50 लाख रुपये है। वहीं, इसके Cooper S JCW Inspired Edition की कीमत 43.40 लाख रुपये है। नई Countryman पुराने मॉडल की तुलना में 1 लाख रुपये महंगी है।
Lexus LC500h Coupe Limited Edition Lexus LC500h Coupe Limited Edition में एयर-रेसिंग एरोडायनेमिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसके रियर विंग को कार्बन फाइबर की फिनिशिंग दी गई है। इस कार का एरोडायनेमिक ऐसा डिजाइन किया गया है, जिससे तेज रफ्तार पर इसमें हवा का फ्रिक्शन कम पड़े। इस लिमिटेड एडिशन कार के गार्निश, ग्रिल, रियर विंग और व्हील्स पर ब्लैक थीम दी गई है। यह कार तीन कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है। इनमें व्हाइट नोवा ग्लास फ्लैक, सोनिक सिल्वर और ब्लैक शामिल हैं। यह कार महज 5 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार हासिल कर लेती है।
  • Lexus LC500h Coupe Limited Edition की भारतीय बजार में 2.16 करोड़ रुपये एक्स-शोरूम कीमत है।
BMW M340i BMW M340i के लिमिटेड यूनिट्स की ही भारत में बिक्री होगी। बता दें कि कंपनी अपनी BMW M340i को भारत में बना रही है। इसमें 3.0-लीटर का 6-सिलिंडर वाला इंजन दिया गया है, जो 387 bhp की मैक्सिमम पावर और 500 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें ग्राहकों को ऑल-व्हील ड्राइव सेटअप मिलेगा। इसका इंजन पैडल शिफ्टर के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। यह कार महज 4.4 सेकंड्स में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड हासिल कर सकती है।
  • BMW M340i की एक्स-शोरूम कीमत 62.90 लाख रुपये है।

No comments:

Post a Comment