Friday, February 26, 2021

Tata Nexon की टक्कर में आ रही Mahindra की इलेक्ट्रिक कार, 375 किमी की रेंज February 25, 2021 at 11:35PM

नई दिल्ली ने eXUV300 कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी ऑटो एक्सपो 2020 में पेश की थी। भारत में इसे कंपनी इस साल के अंत तक लॉन्च कर सकती है। इस कार के लॉन्च से पहले अब इस कार के बारे में नई जानकारी सामने आई है। 375 किमी की लंबी रेंज इस कार के बारे में अब जो खबरें आ रही हैं उनके मुताबिक यह कार 375 किमी की लंबी रेंज के साथ आने वाली है। इस मॉडल को कंपनी दो वेरियंट में लॉन्च कर सकती है। इसमें से स्टैंडर्ड वेरियंट की रेंज 200 किमी के आस पास होगी। कब होगी लॉन्च इस कार की लॉन्चिंग की तारीख अभी कंपनी ने तय नहीं की है पर माना जा रहा है कि इस कार को कंपनी 2021 के अंत तक या 2022 की शुरुआत में लॉन्च करेगी। इस कार के जरिए कंपनी इलेक्ट्रिक कार मार्केट में अपना मार्केट शेयर बढ़ाने की कोशिश करेगी। टाटा नेक्सॉन को सीधी टक्कर महिंद्रा की इस कार की टक्कर टाटा नेक्सॉन से होगी। आपको बता दें टाटा नेक्सॉन इलेक्ट्रिक भारत की सबसे सफल इलेक्ट्रिक कार है जिसे अब महिंद्रा eXUV 300 से सीधी टक्कर मिलेगी। टाटा नेक्सॉन मौजूदा समय में 312 किमी की रेंज ऑफर करती है।

No comments:

Post a Comment