Monday, February 1, 2021

नए साल में महिंद्रा को मिला भारतीय ग्राहकों का साथ, जनवरी महीने में 4% बढ़ी पैसेंजर वाहनों की बिक्री February 01, 2021 at 08:59PM

महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra and Mahindra) ने जनवरी 2021 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। जनवरी महीने में कंपनी के पैसेंजर वाहनों (इनमें कार, यूवी और वैन्स शामिल हैं) की बिक्री में 4 फीसदी की साल दर साल बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जनवरी 2021 में महिंद्रा के कुल 20,634 पैसेंजर वाहनों की बिक्री हुई। जबकि, जनवरी 2020 में महिंद्रा के कुल 19,797 पैसेंजर वाहनों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई थी। पैसेंजर वाहनों की बिक्री में भले ही बढ़ोतरी दर्ज की गई हो, लेकिन महिंद्रा के पैसेंजर कारों की बिक्री में गिरावट आई है। जनवरी 2021 में महिंद्रा की 136 पैसेंजर कारों की बिक्री हुई है। जबकि, जनवरी 2020 में 342 पैसेंजर कारों की बिक्री हुई थी। निर्यात की बात करें, तो यहां बढ़ोतरी दर्ज की गई है। महिंद्रा ने जनवरी 2021 में भारत से बाहर कुल 2286 वाहनों का निर्यात किया। जबकि, जनवरी 2020 में कंपनी ने 1,761 यूनिट्स की भारत से बाहर बिक्री की। यानी, जनवरी 2020 की तुलना में कंपनी ने जनवरी 2021 में 30 फीसदी ज्यादा वाहनों का निर्यात किया है। अब तक की कुल बिक्री की बात करें, तो अप्रैल 2020 से जनवरी 2021 तक में महिंद्रा ने 125,125 पैसेंजर वाहनों की बिक्री की। जबकि, अप्रैल 2019 से जनवरी 2020 तक में महिंद्रा ने 172,656 पैसेंजर वाहनों की बिक्री की थी। यानी इस दौरान कंपनी के पैसेंजर वाहनों की बिक्री में 28 फीसदी की साल दर साल गिरावट दर्ज की गई। पैसेंजर वाहनों की तरह ही कंपनी के कॉमर्शियल वाहनो में भी 25 फीसदी की साल दर साल गिरावट दर्ज की गई। महिंद्रा ने अप्रैल 2020 से जनवरी 2021 तक में 125,125 कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री की। जबकि, अप्रैल 2019 से जनवरी 2020 तक में महिंद्रा ने 172,656 कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री की थी। सबसे ज्यादा गिरावट पैसेंजर कारों के सेगमेंट में दर्ज की गई है। अप्रैल 2020 से जनवरी 2021 तक में महिंद्रा की कुल 1618 पैसेंजर कारों की बिक्री हुई। जबकि, अप्रैल 2019 से जनवरी 2020 में महिंद्रा की कुल 7037 पैसेंजर कारों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई थी। इस दौरान पैसेंजर कारों की बिक्री में 77 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई।

No comments:

Post a Comment