Wednesday, February 24, 2021

नए अवतार में लॉन्च हुई 2021 Maruti Suzuki Swift, स्टाइलिश लुक के साथ मिलेंगे ये धांसू फीचर्स February 23, 2021 at 11:16PM

नई दिल्ली। 2021 भारत में लॉन्च हो गई है। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने इसे भारतीय बाजार में 5.73 लाख रुपये की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया है। इस लोकप्रिय हैचबैक में कॉस्मैटिक बदलाव के साथ कई अपडेट्स और नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। 2021 Maruti Suzuki Swift: लुक लुक में हुए बदलाव की बात करें, तो इसमें नया ग्रिल दिया गया है, जिसमें सिल्वर फिनिश के साथ बीच में क्रोम एक्सेंट दिया गया है। इसमें डुअल-टोन एक्सटीरियर्स के साथ कॉन्ट्रास्ट रूफ दिया गया है। कुल मिला कर इसके एक्सटीयिर को फ्रेश लुक दिया गया है। बाकी, सब कुछ पुराने मॉडल जैसा ही है। 2021 Maruti Suzuki Swift: कलर वेरिएंट्स Swift फेसलिफ्ट तीन नए डुअल-टोन कलर में लॉन्च हुई है। इनमें,
  • पर्ल आर्टिक व्हाइट के साथ पर्ल मिडनाइट ब्लैक रूफ
  • सॉलिड फायर रेड के साथ पर्ल मिडनाइट ब्लैक रूफ
  • पर्ल मैटेलिक मिडनाइट ब्लू के साथ पर्ल आर्टिक व्हाइट रूफ शामिल हैं।
2021 Maruti Suzuki Swif: पावर परफॉर्मेंस इसमें नए जेनरेशन का 1.2-litre डुअल जेट VVT पेट्रोल इंजन दिया गया है। यही इंजन मारुति की प्रीमियम हैचबैक Baleno में भी मिलता है। नए इंजन में अब 6000 आरपीएम पर 82 bhp की जगह 88 bhp की मैक्सिमम पावर मिलती है। वहीं, 4200 आरपीएम पर 113 Nm का पीक टॉर्क मिलता है। नए इंजन में आइडियल स्टार्ट स्टॉप (ISS) तकनीक दी गई है, जिससे पहले के मुकाबले ज्यादा इफीशियंसी मिलेगी। डुअल VVT और एगजॉस्ट गैस सर्कुलेशन (EGR) सिस्टम की मदद से अब इस कार में और भी कम इमिशन होगा, जो पर्यावरण के मायने से बहुत अच्छा है। 2021 Maruti Suzuki Swif: माइलेज नई Swift में अब पहले की तुलना में और भी ज्यादा माइलेज मिलेगा। इसके मैनुअल वेरिएंट में ARAI सर्टिफाइड 23.20 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा। वहीं, इसके AMT वर्जन में ग्राहकों को 23.76 kmpl का माइलेज मिलेगा।

No comments:

Post a Comment