Friday, January 22, 2021

आ रही Honda City Hybrid, जानें कब होगी लॉन्च January 21, 2021 at 09:25PM

नई दिल्ली Honda ने आधिकारिक तौर पर यह घोषणा कर दी है कि कंपनी इस साल भारत में नई हाइब्रिड कार लॉन्च करेगी। यह कार होंडा की पॉप्युलर कार का हाइब्रिड वर्जन होगा। इस कार की थाइलैंड में सेल पहले ही शुरू हो चुकी है। दिवाली से पहले आएगी नई होंडा सिटी भारत में यह कार दिवाली से पहले लॉन्च कर दी जाएगी। होंडा सिटी भारत में सबसे पॉप्युलर प्रीमियम सिडैन है। कंपनी ने पिछले साल जुलाई में इस कार का लेटेस्ट जेनेरेशन मॉडल लॉन्च किया था। नई होंडा सिटी की शुरुआती कीमत 10.89 लाख रुपये है और यह 14.64 लाख रुपये तक जाती है। यह दिल्ली में कार के एक्स-शोरूम प्राइसेज हैं। पांचवीं जेनरेशन वाली 2020 सिटी सेडान V, VX और ZX इन तीन वेरियंट्स में आई है। होंडा सिटी का पेट्रोल वेरियंट 1.5L i-VTEC इंजन से पावर्ड होगा और यह 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स और CVT दोनों ऑप्शन में उपलब्ध है। 6,000 rpm पर इंजन 121PS का पावर और 4,300 rpm पर 145Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। पेट्रोल इंजन वाली नई होंडा सिटी का मैन्युअल वेरियंट 17.8 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। कंपनी का दावा है कि CVT वेरियंट 18.4 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है।

No comments:

Post a Comment