Monday, July 20, 2020

स्प्लेंडर या होंडा लिवो, जानें कौन ज्यादा दमदार July 20, 2020 at 01:51AM

नई दिल्ली।इंडियन मार्केट में 100-110cc सेगमेंट वाली बाइक्स काफी पसंद की जाती हैं। इसकी वजह किफायती कीमत, बेहतर परफॉर्मेंस और अच्छा माइलेज है। हाल में होंडा ने इस सेगमेंट में अपनी अपडेटेड बाइक Livo लॉन्च की है। बीएस6 कम्प्लायंट इंजन के साथ आई Honda Livo की मार्केट में टक्कर Hero Splendor iSmart बाइक से है। यहां हम आपको होंडा लिवो और हीरो स्प्लेंडर आईस्मार्ट की खूबियों के बारे में बता रहे हैं, जिससे आस आसानी से समझ पाएंगे कि इनमें से आपके लिए कौन सी मोटरसाइकल बेस्ट रहेगी।

होंडा लिवो में 109.51cc का इंजन है, जो करीब 8.7 bhp की पावर और 9.30 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन 4-स्पीड ट्रांसमिशन से लैस है। वहीं, हीरो स्प्लेंडर आईस्मार्ट में 113.2cc का इंजन मिलता है, जो 9 bhp की पावर और 9.89 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन 4-स्पीड ट्रांसमिशन से लैस है।

फीचर्स की बात करें, तो होंडा लिवो में ब्राइटर बीम के साथ नया डीसी हेडलैम्प, इंजन स्टार्ट-स्टॉप स्विच, पास स्विच, सर्विस ड्यू इंडिकेटर, इंजन किल स्विच, साइड स्टैंड कट-ऑफ, नई आरामदायक सीट, होंडा की इनहैंस्ड स्मार्ट पावर (eSP), होंडा इको टेक्नॉलजी (HET) और ACG साइलेंट स्टार्ट टेक्नॉलजी जैसे फीचर्स मिलेंगे। वहीं, हीरो स्प्लेंडर आईस्मार्ट में i3s टेक्नॉलजी, एयर-टेम्परेचर सेंसिंग, इंजन टेम्परेचर कंट्रोल, इंजन कट-ऑफ ऐट फॉल, हाई ऐल्टीट्यूड राइडिंग और ड्यूल-टोन ग्राफिक्स जैसी खूबियां मिलेंगी।

होंडा लिवो की लंबाई 2020 mm, चौड़ाई 751 mm, ऊंचाई 1116 mm और वीलबेस 1278 mm है। इस बाइक का ग्राउंड क्लियरेंस 163 mm और सीट हाइट 790 mm है। हीरो स्प्लेंडर आईस्मार्ट की लंबाई 2048 mm, चौड़ाई 726 mm, ऊंचाई 1110 mm और वीलबेस 1270 mm है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 180 mm और सीट हाइट 799 mm है। होंडा लिवो के मुकाबले स्प्लेंडर आईस्मार्ट लंबी है और इसका ग्राउंड क्लियरेंस भी ज्यादा है। वहीं, लिवो की चौड़ाई, ऊंचाई और वीलबेस स्प्लेंडर आईस्मार्ट से ज्यादा है। स्प्लेंडर आईस्मार्ट की सीट हाइट अधिक है।

लिवो बाइक का वजन (कर्ब वेट) 115 किलोग्राम और इसकी फ्यूल टैंक कपैसिटी 9-लीटर है। वहीं, स्प्लेंडर आईस्मार्ट के ड्रम वेरियंट का वजन (कर्ब वेट) 116 किलोग्राम और डिस्क वेरियंट का 117 किलोग्राम है। हीरो की इस बाइक की फ्यूल टैंक कपैसिटी 9.5-लीटर है।

दोनों बाइक्स के फ्रंट और रियर में 130 mm ड्रम ब्रेक स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इसके अलावा इन दोनों मोटरसाइकल में फ्रंट में 240 mm डिस्क ब्रेक का भी विकल्प है। होंडा लिवो 4 कलर ऑप्शन, जबकि स्प्लेंडर आईस्मार्ट 3 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

होंडा लिवो की शुरुआती कीमत 70,056 रुपये और हीरो स्प्लेंडर आईस्मार्ट की 65,700 रुपये है। ये कीमत दिल्ली में एक्स शोरूम की हैं।


पढ़ें: मारुति की धांसू कारों पर मिल रही तगड़ी छूट


No comments:

Post a Comment