Wednesday, July 22, 2020

बजाज प्लैटिना और CT100 में क्या अंतर? जानें यहां July 22, 2020 at 03:11AM

नई दिल्ली।Platina और CT रेंज की बाइक्स, बजाज ऑटो की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकल में से हैं। कम कीमत और बेहतर माइलेज की वजह से ये बाइक काफी पसंद की जाती हैं। कुछ मामलों में प्लैटिना और सीटी रेंज की मोटरसाइकल एक जैसी हैं। इस वजह से कई बार कस्टमर आसानी से यह नहीं तय कर पाते कि इनमें से कौन सी बाइक खरीदें। यहां हम आपको प्लैटिना और सीटी रेंज की सस्ती बाइक्स, यानी Platina 100 और CT100 में क्या अंतर है, इसके बारे में बता रहे हैं।

सबसे पहले Platina 100 और CT100 में मिलने वाले इंजन की बात करते हैं। बजाज की इन दोनों बाइक में एक ही इंजन मिलता है। 102cc का यह इंजन 7.9 PS की पावर और 8.34 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। कंपनी का दावा है कि इन दोनों मोटरसाइकल की टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा है।

प्लैटिना 100 की लंबाई 2003 mm, चौड़ाई 713 mm, ऊंचाई 1100 mm और वीलबेस 1255 mm है। बाइक का ग्राउंड क्लियरेंस 200 mm है। CT100 की बात करें, तो इसके अलॉय वील्ज मॉडल की लंबाई 1945 mm है। बाइक की चौड़ाई 752 mm, ऊंचाई 1072 mm, वीलबेस 1235 mm और ग्राउंड क्लियरेंस 170 mm है। साइज के मामले में सीटी100 के मुकाबले प्लैटिना की लंबाई, ऊंचाई, वीलबेस और ग्राउंड क्लियरेंस ज्यादा है। वहीं, सीटी100 की चौड़ाई प्लैटिना 100 से अधिक है।

सीटी100 का फ्यूल टैंक 10.5-लीटर का, जबकि प्लैटिना 100 का फ्यूल टैंक 11-लीटर का है। सिटी100 के इलेक्ट्रिक स्टार्ट वेरियंट का वजन (कर्ब वेट) 115 किलोग्राम और किक स्टार्ट अलॉय वेरियंट का 114 किलोग्राम है। वहीं, प्लैटिना 100 के इलेक्ट्रिक स्टार्ट वेरियंट का वजन (कर्ब वेट) 117.5 किलोग्राम और किक स्टार्ट वेरियंट का 116 किलोग्राम है। प्लैटिना 100 की फ्यूल टैंक कपैसिटी और वजन, दोनों सीटी100 से ज्यादा है।

बजाज की इन दोनों एंट्री लेवल बाइक्स के फ्रंट में 130 mm और रियर में 110 mm ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। दोनों मोटरसाइकल CBS से लैस हैं। प्लैटिना 100 बाइक रेड और ब्लैक कलर में आती है। सीटी100 बाइक में कलर के तीन ऑप्शन हैं, जिनमें ब्लैक, मैट ऑलिव ग्रीन और ग्लॉस फ्लेम रेड शामिल हैं।

बजाज ऑटो की ये दोनों मोटरसाइकल दो वेरियंट- इलेक्ट्रिक स्टार्ट और किक स्टार्ट में उपलब्ध हैं। प्लैटिना 100 के किक स्टार्ट वेरियंट की कीमत 50,464 रुपये और इलेक्ट्रिक स्टार्ट वेरियंट की 57,978 रुपये है। वहीं, सीटी100 के किक स्टार्ट वेरियंट का दाम 43,994 रुपये और इलेक्ट्रिक स्टार्ट वेरियंट का 51,674 रुपये है। ये कीमत दिल्ली में एक्स शोरूम की हैं।

पढ़ें: नई स्कॉर्पियो कब होगी लॉन्च? यहां जानें डीटेल


No comments:

Post a Comment