Saturday, May 23, 2020

सबसे धांसू माइलेज वाली भारत की टॉप 10 SUV, पूरी लिस्ट May 22, 2020 at 11:50PM

नई दिल्ली भारत जैसे बाजार में किसी कार की सेल के लिए सबसे महत्वपूर्ण फैक्टर कार की कीमत होती है लेकिन अगर कीमत के बाद भारतीय ग्राहक किसी चीज पर सबसे ज्यादा ध्यान देते हैं तो वो है कार की माइलेज। भारत में अब हर सेगमेंट में कई शानदार कारें उपलब्ध हैं। बीते कुछ समय में SUV कारों की पॉप्युलैरिटी भी भारत में बढ़ी है। इसीलिए यहां आज हम आपको बताएंगे भारत मिलने वाली सबसे ज्यादा माइलेज वाली SUV कारों के बारे में।

यह कार साल 2017 में लॉन्च की गई थी। इस कार का पेट्रोल इंजन मॉडल 16.5kmpl और डीजल इंजन 23.7kmpl का माइलेज देता है।

इस पॉप्युलर सब 4 मीटर SUV का डीजल इंजन मॉडल 23.4kmpl का माइलेज देता है। वहीं पेट्रोल इंजन 17.52kmpl का मायलेज देता है। वहीं टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल मैनुअल और ऑटोमेटिक क्रमश: 18.2kmpl और 18.15kmpl का माइलेज देती है।

यह टाटा की सबसे सफल कारों में से एक है। कार के पेट्रोल मॉडल 17kmpl और डीजल मॉडल 21.5kmpl का माइलेज देता है।

फोर्ड की यह कार पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन में उपलब्ध है। पेट्रोल वेरियंट 15.9kmpl का माइलेज देती है। वहीं डीजल वेरियंट 21.7kmpl का माइलेज देती है।

महिंद्रा की यह धांसू कार भारतीय बाजार में पेट्रोल और डीजल दोनों वेरियंट में उपलब्ध है। पेट्रोल वेरियंट 17kmpl और डीजल वर्जन 20kmpl का माइलेज देता है।

इस कार का पेट्रोल मॉडल 16.9kmpl और डीजल मॉडल 21.4kmpl का बढ़िया माइलेज ऑफर करती है। यह मौजूदा समय की सबसे पॉप्युलर SUV कारों में से एक है।

मारुति की यह पॉप्युलर SUV पेट्रोल और डीजल दोनों वेरियंट में खरीदी जा सकती है। पेट्रोल वेरियंट 17.03kmpl और डीजल इंजन वाला मॉडल 18.76kmpl का माइलेज देता है।

इस कार का पेट्रोल मॉडल 16.8kmpl और डीजल मॉडल 20.8kmpl का माइलेज देता है। किआ की यह भारत में पहली कार है।

यह कार पेट्रोल ऑप्शन में उपलब्ध नहीं है। डीजल इंजन के साथ आने वाली यह कार 17kmpl माइलेज देती है। यह कार सिर्फ 2.0 लीटर डीजल इंजन के साथ आती है।

10. जीप कंपस

इस कार का पेट्रोल वर्जन 14.1kmpl का माइलेज देता है। वही डीजल (मैन्युअल ट्रांसमिशन) 16.94kmpl और डीजल ऑटोमैटिक 16.3kmpl का माइलेज देता है।


No comments:

Post a Comment