Sunday, December 15, 2019

दिसंबर डिस्काउंट: ₹5 लाख तक सस्ती मिल रही ये SUV कारें December 15, 2019 at 12:12AM

नई दिल्ली ऑटोमोबाइल कंपनियां हर साल के अंत में अपनी कारों पर डिस्काउंट और आकर्षक डील्स ऑफर करती हैं। अब साल का अंत करीब है और कार निर्माता कंपनियां अपने मॉडल्स पर बढ़िया डिस्काउंट और डील्स ऑफर कर रही हैं। इस दौरान हैचबैक से लेकर SUV तक बढ़िया डील्स कस्टमर्स को मिल रही हैं। होंडा से लेकर टाटा तक की कारें 5 लाख रुपये तक के डिस्काउंट पर खरीदी जा सकती हैं। यहां हम आपको दिसंबर में SUV कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में बता रहे हैं। होंडा CR-V कंपनी ने पिछले साल भारत में अपनी यह फ्लैगशिप SUV लॉन्च की थी। यह इस कार का 5th जनरेशन मॉडल है। Honda CR-V पर मौजूदा समय में 5 लाख का डिस्काउंट और डील्स ऑफर की जा रही हैं। Renault Captur भारत में यह कार , जैसी कारों को टक्कर देती है। लॉन्चिंग के बाद से ही इस कार की सेल कुछ खास नहीं रही लिहाजा अब कंपनी इस कार पर 3 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। यह कंपनी की फ्लैगशिप SUV है। भारत में यह कार , जैसी कारों को टक्कर देती है। इस कार पर कंपनी 3 लाख रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर कर रही है साथ ही 5 साल की एक्सटेंडेड वॉरंटी भी इस कार के साथ मिलती है। फोर्ड एंडेवर यह SUV भारत में काफी पॉप्युलर है। कंपनी ने हाल ही में इस कार का बेस वेरियंट मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ लॉन्च किया था। इस कार के मैनुअल ट्रांसमिशन वेरियंट पर 2.25 लाख रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। टाटा हेक्सा टाटा हैरियर की लॉन्चिंग से पहले टाटा हेक्सा कंपनी की फ्लैगशिप कार थी। इस पॉप्युलर कार के 2018 मॉडल्स पर 1.8 लाख रुपये और 2019 मॉडल्स पर 1.3 लाख रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment