Saturday, March 12, 2022

इंडिया की 10 सबसे सस्ती CNG कारें, 2.83 लाख है शुरुआती कीमत ! पढ़ें सभी मॉडल्स की प्राइस लिस्ट March 12, 2022 at 12:16AM

नई दिल्ली भारत के ऑटोमोबाइल बाजार में सीएनजी कारों की अच्छी खासी डिमांड है। पहले सिर्फ मारुति सुजुकी () और ह्यूंदै (Hyundai) की कारें ही सीएनजी के साथ आती थी। अब टाटा भी इस रेस में शामिल हो गई है। टाटा ने भी टिगोर () और टियागो () के रूप में दो कारें फैक्ट्री फिटेड सीएनजी के साथ बाजार में उतार दी हैं। अगर आपको सीएनजी कार खरीदनी है और कन्फ्यूज हैं कि कौन सी कार खरीदी जाए तो हम यहां आपको भारत की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली सीएनजी कारों की पूरी लिस्ट आपके साथ साझा कर रहे हैं। जिससे आप अपने बजट के मुताबिक आसानी से फैसला कर सकते हैं कि आपको कौन सी कार खरीदनी है।
क्रमांक CNG मॉडल का नाम कीमत (Rs.)
1 मारुति सुजुकी ऑल्टो 800 4.33 लाख
2 मारुति सुजुकी वैगन आर 5.25 लाख
3 मारुति सुजुकी अर्टिगा 8.95 लाख
4 मारुति सुजुकी ईको 4.95 लाख
5 ह्यूंदै सेंट्रो 5.84 लाख
6 ह्यूंदै ग्रैंड i10 Nios 6.64 लाख
7 ह्यूंदै ऑरा 7.28 लाख
8 मारुति सुजुकी सिलैरियो 4.41 लाख
9 मारुति एस-प्रेसो 4.84 लाख
10 बजाज क्यूट 2.83 लाख
इस लिस्ट में बजाज क्यूट 10वें नंबर पर है। आपको बता दें बजाज क्यूट भारत की सबसे सस्ती सीएनजी कार है जिसकी कीमत सिर्फ 2.83 लाख रुपये है। लेकिन यह कार भारत में रोल लीगल नहीं है इसलिए आप इसे खरीद नहीं सकते है। लॉन्च के वक्त यह कार काफी चर्चा में थी। यह छोटी कार हॉलीवुड फिल्म में भी नजर आ चुकी है

No comments:

Post a Comment