Wednesday, January 19, 2022

मारुति की इन 5 धांसू कारों का नहीं कोई टक्कर, देश में सिर चढ़कर बोल रही इनकी दीवानगी January 19, 2022 at 04:02AM

नई दिल्ली। अगर आप इस महीने मारुति सुजुकी की नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है। आज हम आपको मारुति सुजुकी 5 सबसे ज्यादा बिकने वाली () कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें पिछले महीने देश में सबसे ज्यादा पसंद किया गया। इन कारों में () सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। वहीं, इस दौरान (मारुति सुजुकी स्विफ्ट) बिक्री के मामले में दूसरे और (मारुति सुजुकी बलेनो) तीसरे नंबर पर रही। मारुति की सबसे सस्ती 7 सीटर कार () ने टॉप-5 में अफनी जगह बनाई। जबकि, पिछले महीने () गिरावट के साथ टॉप-5 में आखिरी स्थान पर रही। आज हम आपको इन सभी पांच कारों की बिक्री, फीचर्स, माइलेज और कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर... 1. Maruti Suzuki WagonR मारुति सुजुकी वैगनआर न सिर्फ कंपनी की बल्कि देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। पिछले महीने इसे 19,728 ग्राहकों ने खरीदा। यह दो इंजन में आती है। इनमें 998 सीसी और 1197 सीसी इंजन शामिल है। इसका पेट्रोल मॉडल 21.79 kmpl का माइलेज देता है। वहीं, इसका सीएनजी मॉडल 32.52 km/kg का माइलेज देता है। मारुति सुजुकी वैगनआर की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 5.18 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड वैरिएंट पर 6.58 लाख रुपये तक जाती है। 2. Maruti Suzuki Swift मारुति वैगन आर के बाद मारुति सुजुकी स्विफ्ट कंपनी की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। दिसंबर महीने में इसे 15,661 ग्राहकों ने खरीदा। परफॉर्मेंस की बात करें तो, इसमें 1.2-litre डुअल जेट VVT पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 88 bhp का मैक्सिमम पावर और 113 Nm का पीक टॉर्क मिलता है। इस कार की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अब तक इसके 25 लाख से भी ज्यादा मॉडल बिक चुके हैं। इसका पेट्रोल मैनुअल ट्रांसमिशन मॉडल 23.20 kmpl और पेट्रोल ऑटोमैटिक 23.76 kmpl का माइलेज देता है। मारुति सुजुकी स्विफ्ट की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 5.90 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड वैरिएंट पर 8.63 लाख रुपये तक जाती है। 3. Maruti Suzuki Baleno मारुति सुजुकी बलेनो की Nexa डीलरशिप के जरिए देश में बिक्री होती है। बता दें कि नेक्सा कंपनी का प्रीमियम डीलरशिप चैन है। पिछले महीने इसे 14,458 ग्राहकों ने खरीदा। मारुति ने अब तक बलेनो के 10 लाख से भी ज्यादा मॉडलों की भारतीय बाजार में बिक्री की है। मारुति के मुताबिक हर महीने इसके 13000 यूनिट्स बाजार में बिकते हैं। इसके पेट्रोल मैनुअल ट्रांसमिशन में 21.01 kmpl, पेट्रोल CVT में 19.56 kmpl और पेट्रोल स्मार्ट हाइब्रिड में 23.87 kmpl का माइलेज मिलता है। मारुति सुजुकी बलेनो की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 6.14 लाख रुपये है, जो 9.66 लाख रुपये तक जाती है। 4. Maruti Suzuki Ertiga मारुति सुजुकी अर्टिगा को पिछले महीने 11,840 ग्राहकों ने खरीदा। इसका 1462 सीसी का K15B पेट्रोल 77 KW का मैक्सिमम पावर और 134 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।इसके मैनुअल ट्रांसमिशन में 19.01 kmpl, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में 17.99 kmpl और सीएनजी मॉडल में 26.08 kmpkg का माइलेज मिलता है। यह मारुति की सबसे सस्ती 7-सीटर कार है और देश की सबसे सस्ती 7 सीटर वाली सीएनजी कार मारुति सुजुकी अर्टिगा की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 8,12,500 रुपये है, जो 10,85,500 रुपये तक जाती है। 5. Maruti Suzuki Alto मारुति सुजुकी ऑल्टो भारत की सबसे सस्ती कार है। पिछले महीने इसे 11,170 ग्राहकों ने खरीदा। ऑल्टो कंपनी की बेस्ट सेलिंग कारों में से एक है। हालांकि, पिछले महीने इसकी बिक्री में गिरावट दर्ज की गई। इसमें 796 सीसी का इंजन दिया गया है, जो 48PS का मैक्सिमम पावर और 69Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। इसका पेट्रोल मॉडल 22.05 kmpl तक का माइलेज देता है। वहीं, इसका CNG मॉडल 31.59 km/kg का माइलेज देता है। मारुति सुजुकी ऑल्टो की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 3.25 लाख रुपये है, जो 4.95 लाख रुपये तक जाती है।

No comments:

Post a Comment