Thursday, November 4, 2021

Dhoni के कार कलेक्शन देख हो जाएंगे हैरान, उनकी गैराज में कौन-कौन सी लग्जरी कारें, देखें फोटो November 04, 2021 at 04:59PM

नई दिल्ली।MS Dhoni Car Collections Maahi Ranchi House Garage: भारत में चाहे सिलेब्रिटी हो, क्रिकेटर हो या बिजनेसमैन, खासकर इन कामों से जुड़े लोग महंगी और विंटेज कारों (Celebrity, Businessman, Sportsperson Car Collections) के बहुत बड़े शौकीन होते हैं। उदाहरण के तौर पर महेंद्र सिंह धोनी को ही ले लें, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और देश को कई मौकों पर विश्व कप दिलाने वाले धोनी अपनी गैराज में महंगे और विंटेज कारों के काफिले के लिए जाने जाते हैं। आलम यह है कि धोनी के रांची हो या दिल्ली स्थित घर में Ferrari, Hummer, Audi, Land Rover, Jeep, Nissan, GMC समेत दुनियाभर की प्रमुख कंपनियों की महंगी कारें हैं। ये भी पढ़ें- समय-समय पर खबरें आती रहती हैं और एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी भी अपने रांची स्थित फार्महाउस में धोनी के कार कलेक्शन में जुड़ रहे नए नामों के बारे में बताती रहती हैं। आप भी जानना चाहते हैं कि लाखों दिलों के सरताज धोनी के पास कौन-कौन सी कारें हैं और इनकी कीमतें कितनी हैं तो आज हम आपको माही की कार कलेक्शन के बारे में बताएंगे, जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे कि क्रिकेट के साथ ही धोनी की कारों के प्रति दीवानगी भी बेहत शानदार है। ये भी पढ़ें- MS Dhoni Car Hummer H2 महेंद्र सिंह धोनी के पास लग्जरी कारों का काफिला है, जिसमें Hummer H2 एसयूवी का नाम शौक से लिया जाता है। यह पावरफुल एसयूवी भारत में कुछ ही लोगों के पास है और अब तो इसका इलेक्ट्रिक अवतार आ गया है। धोनी ने हमर एच2 साल 2009 में खरीदी थी और उस समय उसकी कीमत 75 लाख रुपये थी। MS Dhoni Car Ferrari 599 GTO धोनी ने साल 2011 में विश्व कप जीतने के बाद फेरारी का यह धांसू मॉडल खरीदा था, जिसकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये थी। शानदार लुक और फीचर्स के साथ ही पावरफुल इंजन वाली यह कार धोनी के गैराज की सबसे खूबसूरत चीजों में से एक है। MS Dhoni Car Jeep Grand Cherokee Trackhawk साल 2019 में महेंद्र सिंह धोनी के गैराज में एक और धांसू एसयूवी की एंट्री हुई। जीप की यह धांसू कार काफी पावरफुल है और इसकी कीमत 1.12 करोड़ रुपये (एक्स शोरूम) से शुरू होती है। जीप की कारें शौकीन लोगों को बेहद पसंद आती हैं। MS Dhoni Car Nissan Jongaकभी इंडियन आर्मी के इस्तेमाल में आने वाली यह जीप महेंद्र धोनी के लिए खास तौर पर कस्टमाइज कराई गई थी और यह देखने में इतनी पावरफुल है कि आप देखकर हैरान हो जाएंगे। धोनी की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें वह निसान जोंगा को साफ करते नजर आ रहे थे। यह काफी पहले 6 लाख रुपये में आती थी और अब यह मार्केट में नहीं है। ये भी पढ़ें- MS Dhoni Car GMC Sierraअमेरिका समेत अन्य देशों में काफी पॉपुलर जीएमसी सिएरा भी महेंद्र सिंह धोनी के गैराज में है और माना जा रहा है कि जीएमसी की यह पिकअप ट्रक भारत में सिर्फ धोनी के पास मौजूद है। इसकी कीमत करीब 70 लाख रुपये है। नई विंटेज कारें भी धोनी के पासमहेंद्र सिंह धोनी विंटेज कारों के भी शौकीन है और उनके पास Porsche 911, Pontiac Firebird Trans Am के साथ ही Rolls Royce Silver Wraith II भी है। इसके साथ ही Land Rover Freelander 2, Mitsubishi Pajero SFX और Audi Q7 जैसी शानदार लग्जरी कारें भी धोनी के घर में मौजूद हैं। ये भी पढ़ें- जलवा

No comments:

Post a Comment