Saturday, April 3, 2021

Suzuki के दोपहिया वाहनों ने भारत में मचाया धमाल, मार्च महीने में 72% बढ़ी बिक्री April 03, 2021 at 07:41AM

नई दिल्ली। ( ) ने मार्च 2021 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। कंपनी की तरफ से बताया गया है कि मार्च 2021 में उसके कुल (घरेलू + निर्यात) 69,942 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई। जबकि, मार्च 2020 में सुजुकी के कुल 40,636 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई थी। यानी, मार्च 2020 के मुकाबले मार्च 2021 में कंपनी की कुल बिक्री 72.12 फीसदी बढ़ी है। यहां ध्यान देना जरूरी है कि पिछले साल मार्च महीने में कोविड-19 महामारी के कारण पूरे देशभर में लॉकडाउन लागू था, जिसकी वजह से सुजुकी के दोपहिया वाहनों के प्रोडक्शन और बिक्री पर भारी बुरा असर पड़ा। पिछले साल के मुकाबले सुजुकी के दोपहिया वाहनों की भारत में कितनी बिक्री हुई
मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई मार्च 2020 में कितनी बिक्री हुई थी कितना अंतर आया बिक्री में कितना अंतर आया
60,222 यूनिट्स 33,930 यूनिट्स 26,292 यूनिट्स ज्यादा बिके 77.49 फीसदी बढ़ी बिक्री
पिछले साल के मुकाबले सुजुकी के भारत से बाहर कितने दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई
मार्च 2021 में कितना निर्यात हुआ मार्च 2021 में कितना निर्यात हुआ था कितना अंतर आया कितना अंतर आया
9,720 यूनिट्स 6,706 यूनिट्स 3,014 यूनिट्स का ज्यादा निर्यात हुआ 44.94 फीसदी बढ़ा निर्यात
पिछले महीने के मुकाबले सुजुकी के दोपहिया वाहनों की भारत में कितनी बिक्री हुई
मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई फरवरी 2021 में कितनी बिक्री हुई थी कितना अंतर आया बिक्री में कितना अंतर आया
60,222 यूनिट्स 59,530 यूनिट्स 692 यूनिट्स ज्यादा बिके 1.16 फीसदी बढ़ी बिक्री
इससे पहले सुजुकी ने फरवरी 2021 में कुल (घरेलू बाजार + निर्यात) 71,662 दोपहिया वाहनों की बिक्री की थी। जबकि, फरवरी 2020 में कंपनी ने 67,961 दोपहिया वाहनों की बिक्री की थी। यानी, फरवरी 2020 के मुकाबले फरवरी 2021 में कंपनी की बिकी में 5.4 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई थी।

No comments:

Post a Comment